41.4 C
Bhopal

धनतेरस पर मप्र के अन्नदाताओं को मिला दिवाली का तोहफा, सीएम का ऐलान-आयुर्वेदिक डॉक्टर्स 65 साल तक देंगे सेवाएं

प्रमुख खबरे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली से मध्यप्रदेश को 3 नर्सिंग मेडिकल और 5 नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी। पीएम ने प्रदेश के नीमच, मंदसौर और सिवनी के मेडिकल कॉलेज वर्चुअली लोकार्पण एवं शिवपुरी, राजगढ़, रतलाम, धार और खण्डवा के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों का का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। सीएम ने मंदसौर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमने सही मायने में आज दिवाली मनाई है। प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी ने 3 मेडिकल कॉलेज, पांच नर्सिंग कॉलेज के साथ इंदौर में 100 बिस्तरीय अस्पताल और भोपाल के प्रशासनिक खण्ड का लोकार्पण कर महत्वपूर्ण सौगात दी है। आम व्यक्ति के जीवन को आसान बनाने के लिये पीएम के द्वारा निरंतर देश और प्रदेशवासियों को मार्गदर्शन के साथ सौगात निरंतर मिलती रही है। पीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिये सरकार दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में निरंतर मेडिकल कॉलेज की संख्या में वृद्धि हो रही है।

मप्र ने बनाई अलग पहचान
इस दौरान सीएम ने ऐलान किया कि अब आयुर्वेद डॉक्टर्स 65 वर्ष तक शासकीय सेवा दे पाएंगे। अभी तक सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज के माध्यम से देश में एक अलग पहचान बनाई है। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य दोनों के मिलाकर एक विभाग बना दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 12 नये मेडिकल कॉलेज खुलेंगे।मंदसौर, सीतामऊ, सुवासरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।

मंदसौर-नीचम में आयोजित होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
सीएम ने मंदसौर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में वर्तमान वित्तीय वर्ष की द्वितीय किश्त की 1624 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें मन्दसौर जिले के 2 लाख 991 किसानों को 40 करोड़ 19 लाख 82 हजार रुपए मिले है। उन्होंने कहा कि मंदसौर, नीमच जिले औषधि की खेती के लिये जाने जाते है। आगामी समय में मंदसौर-नीमच में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराई जाएगी। इससे क्षेत्र में यहां की आवश्यकताओं के अनुरूप उद्योगों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। साथ ही औषधि, उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे