ताज़ा ख़बर

देश में वैक्सीनेशन का बना नया रिकॉर्ड: बीते 24 घंटे में 27 लाख लोगों को दी गई डोज

नई दिल्ली। कोरोना से लड़ाई में भारत ने अब एक नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया है। स्वदेशी वैक्सीन से वायरस को मात देते हुए भारत में रिकॉर्ड 4.2 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। बीते 24 घंटों में ही 27 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पहले फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई है और अब 60 वर्ष के अधिक उम्र के बुजुर्गों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के 1 करोड़ से अधिक लोगों को केवल 15 दिनों के भीतर कवर किया गया था। भारत की इनोक्यूलेशन ड्राइव (वैक्सिनेशन की रफ्तार) अब ब्रिटेन के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

सीरम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सुरेश जाधव ने कहा है कि भारत को फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड-19 इनोक्यूलेशन ड्राइव को पूरा करने में कम से कम तीन से चार महीने लगेंगे। बता दें कि भारत में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था।

वहीं, मार्च महीने में देश में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ गई है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखने को मिली है। महाराष्ट्र और पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में स्कूल, कॉलेज बंद कर हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे होली से पहले तीसरे चरण यानी युवाओं के लिए वैक्सीनेशन का काम शुरू करने की तैयारी में हैं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

WebKhabar

रत्नाकर त्रिपाठी बीते 35 वर्ष से लगातार पत्रकारिता तथा लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मे एवं पले-बढ़े रत्नाकर ने इसी प्रदेश को अपनी कर्मभूमि भी बनाया है। वह दैनिक भास्कर और पत्रिका सहित ईटीवी (वर्तमान नाम न्यूज 18) राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'राष्ट्रीय सहारा' एवं पीपुल्स समाचार में भी महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। त्रिपाठी को लेखन की विशिष्ट शैली के लिए खास रूप से पहचाना जाता है। उन्हें आलेख सहित कहानी, कविता, गजल, व्यंग्य और राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों के समीक्षात्मक लेखन में भी महारत हासिल है। उनके लेखन में हिन्दू सहित उर्दू और अंग्रेजी के कुशल संतुलन की विशिष्ट शैली काफी सराही जाती है। संप्रति में त्रिपाठी मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के न्यूज चैनल 'अनादि टीवी' के न्यूज हेड के तौर पर कार्यरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें