उज्जैन

ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म

वायरल होने पर पति के साथ थाने पहुंची महिला, दर्ज कराया केस

उज्जैन। कमर दर्द का इलाज कराने के बहाने ससुर अपनी बहू को बाइक पर लेकर आया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीन माह बाद इस घटना का वीडियो गांव में वायरल होने के बाद पति को मामले की जानकारी लगी। पति के साथ जाकर महिला ने थाने में आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भाट पचलाना थाना अंतर्गत ग्राम लिंबास निवासी 25 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसे कमर दर्द की शिकायत लंबे समय से थी। 3 अगस्त 2022 को उसके 60 वर्षीय ससुर किसी जानकार से कमर दर्द का इलाज कराने का बोलकर साथ ले गए। रास्ते में ढाबला फंटा व रुई के बीच जंगल में बहू को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला ने परिवार को भी नहीं बताया था। इसी दौरान इस घटना का वीडियो गांव में वायरल हो गया। वीडियो महिला के पति ने भी देख लिया। पति ने जब अपनी पत्नी से इस मामले में पूछताछ की। पत्नी ने आपबीती पति को सुना दी। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को भाट पचलाना थाने ले जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। भाट पचलाना पुलिस ने जीरो पर कायमी कर घटनास्थल भैरवगढ़ थाना अंतर्गत होने के कारण केस डायरी भैरवगढ़ थाने को सौंपी है। भैरवगढ़ थाना पुलिस अब आरोपी को गिरफ्त में लेगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button