ताज़ा ख़बर

राजस्थान के भाजपा विधायक पर फिर दुष्कर्म का केस, महिला ने लगाया यह बड़ा आरोप

जयपुर। राजस्थान के गोगुंदा विधानसभा (Gogunda Assembly of Rajasthan) क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रताप भील (BJP MLA Pratap Bhil) के खिलाफ एक ने दुष्कर्म का मुकदमा (rape case) दर्ज कराया है। यह उनके खिलाफ 10 महीने ऐसा दूसरी बार हुआ जब किसी महिला ने ऐसा केस दर्ज कराया है। दोनों ही मामलों में विधायक ने कथित तौर पर महिलाओं को नौकरी और शादी का झांसा (job and marriage) देकर दुष्कर्म किया है। हालांकि विधायक प्रताप भील महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

ताजा मामले में महिला ने अंबामाता थाने (Ambamata Police Station) पहुंचकर विधायक के खिलाफ रेप की शिकायत की है। महिला के मुताबिक विधायक सबसे पहले महिला को नौकरी का झांसा दिया फिर शादी का लालच देकर कई बार दुष्कर्म किया। यह सिलसिला करीब दो से चल रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक विधायक ने कहा था कि प्रदेश में उपचुनाव हो जाने के बाद वह उससे शादी करेंगे। लेकिन उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने उसे अवॉयड करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस का रुख किया।





10 महीने पहले भी मामला किया गया था दर्ज
10 महीने पहले सुखेर में विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीआईडी जांच चल रही है। इस मामले में महिला ने पुलिस को बताया कि प्रताप भील ने उससे मिलने के बाद नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बाद से महिला का आरोप है कि वह उसे फोन करता रहा। महिला ने बताया था कि विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट और नीमच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद विधायक शादी से मुकर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button