12 C
Bhopal

दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी आप, अफवाहों पर केरीवाल ने लगाया विराम

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव चुनाव होना है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान किया है। इससे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव को सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इन सब के बीच दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ गई है। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। आप अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी। केजरीवाल ने यह ऐलान किया सोशल मीडिया के माध्यम से किया है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है बता दें कि इससे पहले एक न्यूज जऐंसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट पर दावा किया था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की बात अंतिम चरण में है। 15 सीट कांग्रेस के हिस्से जा रही है और 1-2 सीटें अन्य इंडिया गठबधन ब्लॉक की पार्टियों को मिलेंगी। बाकी बची सीटों परआप चुनाव लड़ेगी। न्यूज एजेंसी के इसी दावे के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। केजरीवाल का यह ऐलान कांग्रेस के के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

मनीष सिसोदिया की सीट बदली
यहां पर यह भी बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अब तक दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में पार्टी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। वहीं, दूसरी सूची में सोमवार को 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। आप ने इस बार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है। इस बार उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। वहीं हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है। इसके अलावा आप ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को टिकट दिया गया है।

पहली लिस्ट में इनके थे नाम
पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम थे, उनमें छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबेर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सुमेश शौकीन के नाम शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे