दिलीप जोशी_दिव्यांका त्रिपाठी असलियत में हैं बहुत खड़ूस!इन स्टार्स में हैं कुछ ज्यादा ही इगो…
एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों से जब वे असल जिंदगी में मिले तो क्या हुआ। कुछ ने काफी अच्छा बर्ताव किया तो कई खड़ूस भी लगे।

डेस्क: पर्दे पर अपने अभिनय के जरिए दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर्स जब असल जिंदगी में मिलते हैं तो कई बार इसका अनुभव अलग होता है। अब एक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों से जब वे असल जिंदगी में मिले तो क्या हुआ। कुछ ने काफी अच्छा बर्ताव किया तो कई खड़ूस भी लगे। इनमें लोगों को हंसाने वाले जेठालाल का नाम भी शामिल है। जानिए और लोगों के बारे में।
लोगों ने शेयर किए अलग_अलग अनुभव
टीवी पर हंसाने वाला असल जिंदगी में हंसता मिले, यह जरूरी नहीं। इंसान के मूड के पीछे कई परिस्थितियां भी जिम्मेदार होती हैं। हालांकि अगर लोग आप पर प्यार बरसा रहे हैं तो जिम्मेदारी कुछ बढ़ जाती है। Reditt प्लैटफॉर्म पर एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट किया कि वह अपनी जिंदगी में इंडस्ट्री के कई लोगों से मिला जिनमें कुछ काफी स्वीट थे तो कुछ काफी खड़ूस। इस पर कई सारे लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं।
दिव्यांका हैं घमंडी!
पोस्ट करने वाले टीवी के स्वीट एक्टर्स में करण वाही, मोहसिन खान, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा, शिवांगी जोशी, सिद्धार्थ निगम, रश्मि देसाई और श्रद्धा आर्या का नाम लिखा। वहीं हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, तेजस्वी प्रकाश को खड़ूस बताया। साथ ही लिखा कि तेजस्वी बिग बॉस से पहले दो बार मिलीं तो सिंपल थीं, बिग बॉस के बाद खड़ूस और बदमिजाज हो गईं। जैद इमाम और अदिति के नाम भी खड़ूस लोगों में लिखे।
मिलनसार हैं करण कुंद्रा
एक यूजर ने करण कुंद्रा और दिव्यांका त्रिपाठी के मिजाज के बारे में जानकर हैरान जताई है। लिखा है, मुझे लगता था कि करण कुंद्रा रियल लाइफ में रूड होंगे। पोस्ट करने वाले ने जवाब दिया है कि वह करण कुंद्रा से तीन बार मिल चुका है और वह बहुत स्वीट हैं। वहीं लिखा है, दिव्यांका और उनके पति को खुद को बहुत बड़ा समझते हैं।
तो क्या वाकई खडूस हैं दिलीप जोशी हैं?
एक और पोस्ट में यूजर ने लिखा है कि हर्षद चोपड़ा सबसे रूड हैं, उनके बारे में कई कहानियां सुनी हैं। एक यूजर ने करण सिंह ग्रोवर और शान्तनु माहेश्वरी को स्वीट बताया है। एक यूजर ने रित्विक धनजानी और श्वेता तिवारी को भी रूड बताया है। एक यूजर ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी को रूड बताया है, साथ ही लिखा है कि वह बढ़िया एक्टर हैं। हालांकि इस पर एक ने जवाब दिया है कि वह दिलीप से मिले हैं लेकिन वह बहुत ही जमीन से जुड़े और प्यार से बात करने वाले इंसान हैं।