ताज़ा ख़बर

पहले दो साल की सजा, फिर गई लोकसभा की सदस्यता, अब राहुल से छिनेगा घर

हर रोज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।

हर रोज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। और अब उन्हे घर छोड़ने का नोटिस थमा दिया गया है। लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद, अब लोकसभा आवास समिति ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकार द्वारा आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। बीते शुक्रवार ही लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को रद्द कर दिया था। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे

इसलिए गई सदस्यता

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाई थी। अदालत के इस फैसले के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत स्पीकर ने यह कार्रवाई की।

राहुल से छिनेगा सरकार बंगला

बता दें कि राहुल गांधी लुटियंस दिल्ली में 12, तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रहते हैं। वो बंगला साल 2004 से ही राहुल गांधी के नाम पर आवंटित है। यह बंगला उन्हें पहली बार तब मिला था, जब वो 2004 में अमेठी से पहली बार सांसद बने थे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button