ताज़ा ख़बर

कर्नाटक में नाटक शुरू: येदियुरप्पा के नेतृत्व पर पार्टी के विधायक ने ही उठाए सवाल

बंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) और बागी विधायकों (rebel MLAs) के बीच लगातार खींचतान जारी है। ऐसा लगने लगा है कि एक बार फिर से राज्य में सियासी नाटक (political drama) देखने को मिल सकता है। हालांकि BJP के तरफ से लगातार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह सियासी कलह मची हुई है उसे देखकर यही लग रहा है कि पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं है। पार्टी के अंदर मचे अंदरूनी घमासान को खत्म करने के लिए बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। इस बीच भाजपा MLC एएच विश्वनाथ (AH Vishwanath) ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं।

भाजपा MLC एएच विश्वनाथ ने कहा, ”सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्मक है। यह अच्छी बात नहीं है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह से मैंने कहा है कि येदियुरप्पा की आयु, उनका स्वास्थ्य को देखते हुए वह CM के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं। उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी।”





विश्वनाथ ने आगे कहा, ”बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी बुरा प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में महासचिव (अरुण सिंह) को भी बताया है।” कर्नाटक भाजपा के भीतर खींचतान को सुलझाने के वास्ते अरुण सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बंगलुरु आए हैं और इस दौरान वह गुरुवार को सत्ताधारी दल (ruling party) के विधायकों के साथ चर्चा करेंगे और शुक्रवार को प्रदेश BJP की कोर कमेटी को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच हाल ही में अरुण सिंह ने CM को बदलने की खबरों का खारिज किया था और कहा था कि येदियुरप्पा पद पर बने रहेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा का एक वर्ग येदियुरप्पा को पद से हटाने का दबाव बना रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री BS येदियुरप्पा की कुर्सी को लेकर चल रही अटकलों के बीच राज्य भाजपा के प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। बुधवार को मीडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और हम एक हैं।मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बेहतरीन काम चल रहा है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए