ताज़ा ख़बर

मुंबई में बारिश से तबाही, मलाड में चार मंजिला इमारत ढही, बच्चे सहित 11 की मौत, 7 घायल

ताजा खबर: मुंबई। मुंबई (Mumbai) में आफत की बारिश हो रही है। बुधवार को दिन भर हुई बारिश से मालवानी (Malwani) इलाके में आधी रात को चार मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 11 की मौत हो चुकी है, जबकि 7 घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त इमारत में तीन परिवार रह रहे थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue operation) चलाया गया। यहां रास्ता संकरा होने से राहत और बचाव कार्य में काफी समस्या हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले एक चार मंजिला इमारत की दो मंजिलें इसके ठीक बगल में मौजूद एक दो मंजिला घर पर गिरी हैं। इसमें भी कुछ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक ही परिवार के 9 सदस्य शामिल हैं। ये सभी चार मंजिला इमारत में किराए से रहते थे। इस परिवार में जीवित बचे एक मात्र सदस्य मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने बताया, ‘मैं रात को दूध लेने गया था। घर लौटा तो यह इमारत गिर गई थी। इसमें मैं अपनी पत्नी, भाई-भाभी और 6 बच्चों के साथ रहता था। बच्चों में दो लड़के और एक लड़की थी।’ रफी ने आगे बताया, ‘घर की कंडीशन अच्छी थी। अगर यह खराब होती तो हम इसे खाली कर देते। हमें नहीं पता था कि ऐसा हादसा भी हो सकता है।’





मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को लगभग पूरे दिन बारिश हुई। इससे निचले इलाके घुटनों तक पानी में डूब गए। पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक छह घंटों में 164.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग (meteorological department) ने आज भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें