ताज़ा ख़बर

देश में कोरोना संक्रमण में कमी होते ही देश के कई राज्यों में कर्फ्यू में छूट…जानें राज्यों का हाल

ताजा खबर: नई दिल्ली। देश में कोरोना की पॉजिटिवटी रेट घटते ही कर्फ्यू (lockdown) में छूट मिलने लगी है। सोमवार से कई राज्यों में ढील का ऐलान किया गया है। आज से दिल्ली में आड-इवेन (odd-even) आधार पर माल और दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। महाराष्ट्र ने पाबंदियों में छूट की पांच श्रेणियां बनाई हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ शर्तो के साथ एक जून से अनलॉक कर दिया गया था, जो 15 जून तक जारी रहेगा। हालांकि, रात का कोरोना कर्फ्यू और शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को छो़ड़कर बाकी सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। कई राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इनमें कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और गोवा जैसे कुछ राज्य है जिन्होंने लाकडाउन और पाबंदियों को जारी रखने का फैसला भी किया है। पढ़िए किन राज्यों में किन कामों की छूट दी गई है….

दिल्ली
राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन से अब राहत दी जाने लगी है। अरविंद केजरीवाल ने एक तरफ जहां लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं आज से राजधानी दिल्ली में पाबंदियों से थोड़ी राहत भी दी जाएगी। राजधानी दिल्ली में अब मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आड-इवेन के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे क खुले रहेंगे। वहीं दुकानें, सरकारी दफ्तर, इत्यादि शुरू कर दी जाएगी। निजी दफ्तरों में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो को भी आज से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि स्पा, जिम, स्विमिंग पूल, कोचिंग इंस्टीट्यूट अब भी बंद रहेंगे।




उत्तर प्रदेश
यूपी के केवल 4 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिले कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया हैं। आज से यूपी में थोड़ी राहत दी जाएगी। यहां कोचिंग सेंटर, जिम, स्पा, मॉल्स इत्यादि खोलना अभी मना है। प्रदेश के 71 जिले कर्फ्यू से मुक्त हो चुके हैं। अब सिर्फ मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू है।

महाराष्ट्र
लॉकडाउन की बात करें तो यहां जिन शहरों में पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से कम और ऑक्सीजन बेड्स 25 प्रतिशत से कम भरे हैं, उन शहरों को अनलॉक किया जाएगा। महाराष्ट्र में 15 जून तक लॉकडाउन रखने का फैसला किया गया था लेकिन बाद में अनलॉक किया जाने का फैसला किया गया।

छत्तीसगढ़
28 जिलों को एक जून से अनलाक कर दिया गया। हालांकि, सभी व्यावसायिक संस्थान शाम छह बजे तक ही खुल रहे हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, सिनेमा हाल, माल, सुपर बाजार आधी क्षमता के साथ ही खुल रहे हैं। रविवार को पूरी तरह लाकडाउन जारी है।

कई राज्यों में जारी रहेगा लॉकडाउन
हालांकि, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और गोवा जैसे कुछ राज्यों ने अपने यहां महामारी की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन और पाबंदियों को जारी रखने का फैसला भी किया है। बिहार में 8 जून, झारखंड में 10 जून, ओडिशा में 17 जून, पश्चिम बंगाल में 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

हरियाणा
हरियाणा में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान दुकानों को आॅड-इवन सिस्टम के आधार पर खोलने की इजाजत होगी।

पंजाब
पंजाब में 10 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

पश्चिम बंगाल
आंशिक छूट के साथ 15 जून तक लाकडाउन प्रभावी है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए