ताज़ा ख़बर

देश में दो माह बाद बड़ी राहत: एक दिन में मिले 1,01,159 नए मामले, मौतें भी हुईं कम

ताजा खबर: नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से उबर रहे देश में अब अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली के साथ-साथ कई राज्यों में आज से सख्ती के साथ छूट दी गई है। दिल्ली (Delhi) में आज से सरकारी दफ्तरों (government offices) में 50 फीसदी कर्मचारियों को आफिस आने की छूट के साथ-साथ मेट्रो ट्रेनें (metro trains) भी 50 फीसदी क्षमता के छोड़ेंगी। इस बीच आज देश में कोरोना (Corona) से भी बड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 1 हजार 159 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण (Infection) के कारण 2427 मरीजों की जान भी गई है।

देश में करीब 45 दिन बाद रोजाना मौतों का आंकड़ा 2500 से नीचे आया है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2257 लोगों की मौत हुई थी। राहत की बात यह भी रही कि बीते दिन 1 लाख 73 हजार 831 लोगों ने कोरोना (Corona) को मात दी। इस तरह एक्टिव केस (active case) यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 75,151 की कमी रिकॉर्ड की गई।





देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.01 लाख

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.73 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,444

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.89 करोड़

अब तक ठीक हुए: 2.71 करोड़

अब तक कुल मौतें: 3.49 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 13.98 लाख

13 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन (complete lockdown) जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए