प्रमुख खबरें

कांग्रेस नेता का दावा: पांच मामलों वांटेड परमबीर सिंह भागे बेल्जियम, पूछा-किसने की भगाने में मदद

मुंबई। कांग्रेस नेता संजय निरूपम (Congress leader Sanjay Nirupam) ने आज सुबह ट्वीट (Tweet) के माध्यम से बिल्डर से वसूली (recovery from builder) के आरोप में फंसे परमबीर सिंह (Parambir Singh) को लेकर बड़ा दावा किया है। निरूपम ने ट्वीट (Tweet) में लिखा है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Former Police Commissioner Parambir Singh) इन दिनों बेल्जियम (Belgium) में हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि परमबीर सिंह को देश से बाहर भगाने में किसने मदद की है। इससे पहले पूर्व पुलिस कमिश्नर के लापता होने पर मुंबई की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (non bailable warrant) जारी किया है। जिसके बाद कांग्रेस नेता यह आरोप लगाया है।

बता दें कि परमबीर पिछले कई महीनों से लापता हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां (NIA) पूछताछ के लिए परमबीर सिंह को कई बार बुला चुकी है, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुए हैं। संजय निरूपम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि ये हैं मुंबई के पुलिस कमिश्नर। खुद पांच मामलों में वांटेड हैं और मंत्री पर धन वसूली का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं। पता चला है,ये बेल्जियम में है। बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते?”





बिल्डर से जबरन वसूली
परमबीर के खिलाफ इस सप्ताह में कोर्ट का यह दूसरा आदेश है। दरअसल, मंगलवार को ठाणे जिले की कोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के एक और मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। दरअसल, बिल्डर बिमल अग्रवाल (Builder bimal agarwal) ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह और दूसरे लोगों ने उनसे जबरन वसूली की कोशिश की थी। परमबीर सिंह मई महीने से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर हैं। परमबीर सिंह को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर कई पत्र भेजे गए और उनके ठिकाने के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

एंटीलिया विस्फोटक मामले के बाद से फरार
बता दें, जब परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तो उसी समय एंटीलिया विस्फोटक मामला (Antilia Explosive Case) सामने आया था। जिसके चलते सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद परमबीर सिंह को भी मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। परमबीर सिंह इसके बाद छुट्टी पर चले गए थे और वो तभी से फरार हैं। महाराष्ट्र सरकार तभी से परमबीर सिंह की तलाश कर रही है। परमबीर सिंह को कई बार कोर्ट के सामने पेश होने के लिए समन भेजे जा चुके हैं। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button