टोक्यों में इतिहास रच राजधानी लौटे विवेक: सीएम ने किया स्वागत, मेडल देख भावुक हुईं खेल मंत्री

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ी (Indian players) अब अपने देश लौट आए हैं। जैसे-जैसे खिलाड़ी अपने राज्यों में पहुंच रहे हैं उनका भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया जा रहा है। ऐसा ही एक नजारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal, the capital of Madhya Pradesh) में देखने को मिला है। भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Indian hockey player Vivek Sagar) के भोपाल लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद विवेक सागर सीएम हाउस गए। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने उनका शॉल-श्रीफल से स्वागत किया।
विवेक सागर का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंची यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने कहा कि विवेक सागर राज्य के युवाओं के लिए एक उदाहरण बन गया है। उन्होंने विवेक के ब्रॉन्ज मेडल (bronze medal) को माथे पर लगाया और मेडल देख सिंधिया भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि पुरुष हॉकी टीम ने ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह बहुत भावुक क्षण है। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओलिंपिक कांस्य विजेता विवेक सागर से मिलने के साथ ही स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। सीएम चौहान के निवास पर विवेक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया व ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
विवेक ने टोक्यो ओलंपिक में रचा था इतिहास
गौरतलब है कि 5 अगस्त को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया था। भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया था। इस जीत में मध्य प्रदेश के भी दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांता शर्मा (Neelkanta Sharma) की भी अहम भूमिका थी। दोनों खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश सरकार 1-1 करोड़ का इनाम देगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैच के बाद ही इसकी घोषणा कर दी थी।