ताज़ा ख़बर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने खत्म किया 41 साल का सूखा, जर्मनी को हराकर जीता कांस्य पदक

 ताजा खबर : टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) ने आज जर्मनी (Germany) को 5-4 से हराकर 41 साल का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम मुकाबले के शुरुआत में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और यह अपना आखिरी मुकाबला 5-4 से जीत लिया। बता दें भारत ने इससे पहले अंतिम बार 1980 में पदक जीता था। जर्मनी ने मैच के दूसरे ही मिनट में अपना खाता खोल लिया था। भारतीय हॉकी एक बार फिर देश का नाम रोशन कर रही है। ऐसे में भारत के लिए आज का लम्हा ऐतिहासिक है। इतिहास रचने वाली टीम इंडिया का हर खिलाड़ी हीरो बना है।

जर्मनी की तरफ से तिमूर ओरुज (Timur Oruz) ने पहला गोल दागा। इसके साथ ही जर्मनी ने 1-0 की बढ़त ले ली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 17वें मिनट में वापसी की, जब सिमरनजीत सिंह (Simranjit Singh) ने जोरदार खेल दिखाते हुए जर्मन गोलकीपर को छकाया और गोल करने में सफल रहे। इस गोल के साथ ही दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई। हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी और जर्मनी की तरफ से निकलास वेलेन ने 24वें मिनट में अपना पहला और टीम के लिए दूसरा गोल कर जर्मनी 2-1 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में स्कोर बराबर
हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी और जर्मनी की तरफ से निकलास वेलेन ने 24वें मिनट में अपना पहला और टीम के लिए दूसरा गोल कर जर्मनी 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद जर्मनी ने एक मिनट के अंदर एक और गोल दागा और अपनी लीड को 3-1 कर दिया। उसकी तरफ से तीसरा गोल फुर्क बेनेडिक्ट (furk benedict) ने 25वें मिनट में किया।





दाहिया आज खेलेंगे गोल्ड के लिए
वहीं आज होने वाले अन्य मुकाबलों में रेसरल रवि दहिया (Ravi Dahiya) आज भारत को गोल्ड दिलाने के लिए खेलेंगे। वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा फाइनल में पहुंच गए हैं और आज वह अपना आखिरी मुकाबला दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट से खेलेंगे। वहीं रवि दाहिया अपना आखिरी मुकाबला जीत जाते हैं तो टोक्यो ओलंपिक के इस महाकुंभ में भारत को गोल्ड दिलाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे और हारते भी हैं तो भी उनका सिल्वर मेडल पक्का है। वह रूस ओलंपिक समिति के जावुर युगुऐव के खिलाफ मैट पर होंगे।

उनके अलावा दीपक पूनिया (Deepak Poonia) भी अपने ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे। महिला वर्ग में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में स्वीडन की सोफिया मैगडेलेना मैटसन को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं, महिला पहलवान अंशु मलिक फ्रीस्टाइल 57 किग्रा का अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गई हैं। भारत एथलेटिक्स में भी अपनी चुनौती पेश करेगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button