मध्यप्रदेश

हटा की घटना: मृत गाय का शिकार करने निकला शिकारी फंसा करंट में, चली गई जान

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार हटा ब्लॉक के कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम घोघरा (बम्हनी) के पास जंगल का है। वन क्षेत्र में मौजूद 11 केवीए बिजली लाइन का तार आंधी-बारिश के कारण रात में टूट गया था। जिसके संपर्क में आने से गाय की मौत हुई थी।

दमोह। दमोह जिले हटा इलाके में करंट की चपेट में आने एक तेंदुआ और गाय की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि जिले के घोघरा ब्रम्हनी गांव में बीती रात तेज चली तेज हवा और बारिश से बिजली का तार जमीन पर गिर गया था। बिजली की तार की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई थी। वहीं रात में मृत गाय का शिकार करने निकला तेंदुआ भी जमीन पर गिरे बिजली के तार पर जा फंसा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने इस घटना की जानकारी सुबह वन विभाग को दी।

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार हटा ब्लॉक के कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम घोघरा (बम्हनी) के पास जंगल का है। वन क्षेत्र में मौजूद 11 केवीए बिजली लाइन का तार आंधी-बारिश के कारण रात में टूट गया था। जिसके संपर्क में आने से गाय की मौत हुई थी। आशंका है कि तेंदुआ गाय के पीछे-पीछे यहां शिकार करने यहां पहुंचा होगा, जहां वह करेंट की चपेट में आ गया। वन विभाग ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों जानवरों का पंचनामा बनाकर पीएम कराया। मामले में जांच की जा रही है।

बिजली के तार के ऊपर ही मृत अवस्था में बड़ी थी गाय
दरअसल रात के अंधेरे में एक तेंदुआ गांव के पास पहुंच गया। यहां उसने गाय का शिकार करने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर तड़पकर उसका दम निकल गया। ज्ञात हो कि जिस गाय का वह शिकार करने बाघ पहुंचा था, बिजली के तारटूटकर गिरने के कारण वह मृत अवस्था में बिजली तार के ऊपर ही पड़ी थी, तेंदुआ ने जैसे ही उसके शिकार का प्रयास किया वह भी करंट की चपेट में आ गया और शिकार अनजाने में जान गंवा बैठा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button