ताज़ा ख़बरप्रमुख खबरेंविदेश

जी_20 के सफल आयोजन के बाद पाकिस्तान ने टेके अपने घुटने,जमकर की भारत की तारीफ

पाकिस्तानी नागरिक भी भारत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और हर मोर्चे पर लोग पाकिस्तान को तौल रहे हैं। यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो पड़े हैं जिसे देखकर आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

नई दिल्ली : भारत में G_20 ke सफल आयोजन के बाद से दुनियाभर में भारत की जय जयकार हो रही है। लोग भारत की क्षमता की तारीफ कर रहे है। इतना ही नहीं भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगलने वाले पाकिस्तान ने भी भारत की तारीफ के पुलिंदे बांधे है। भारत ने हमेशा अमन और विकास का रास्ता चुना जबकि पाकिस्तान आतंक और तबाही के रास्ते पर अपने पैर जमाए रखा। कुछ ही सालों में दोनों देशों के बीच अंतर इस स्तर पर जा पहुंचा है कि आज दुनिया के ताकतवर मुल्क भारत को सलाम ठोक रहे हैं, जबकि एटमी ताकत का दम भरने वाले पाकिस्तान को आज कोई नहीं पूछ रहा है। यानी भारत के खिलाफ नफरती एजेंडा चलाने वाला पाकिस्तान आज उस हालत में जा पहुंचा है। जहां लोगों को रोटी नहीं मिल पा रही है। दूसरी ओर भारत चांद पर जा पहुंचा और जी-20 का आयोजन कराके दुनिया में अपनी साख का झंडा गाड़ दिया है।

कई बीमारियों से जूझ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान इस समय कई गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। अर्थ व्यवस्था की स्थिति ऐसी हो गई है कि देश में कैश की भारी कमी हो गई है। विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश में आटा-तेल-चावल से लेकर डीजल-पेट्रोल तक के दामों में आग लगी है। पाकिस्तान में कई ऐसे मुद्दे है जिसे लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

ताकतवर देशों में शामिल हो रहा भारत का नाम

ठीक इसी वक्त भारत विकास का ऐसा अध्याय लिख चुका है जो अमिट है। दुनियाभर के ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत का नाम तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। अब जी20 का सफल आयोजन दुनिया में भारत के बढ़ते कद और रुतबे को बता रहा है जो कि चंद्रयान-3 और सूर्ययान के बाद अगला मील का पत्थर साबित हुआ है।

भारत की जमकर तारीफ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक

पाकिस्तानी नागरिक भी भारत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और हर मोर्चे पर लोग पाकिस्तान को तौल रहे हैं। यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो पड़े हैं जिसे देखकर आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक चंद्रयान-3, सूर्ययान और अब जी20 की जिक्र करते हुए भारत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारत अब बहुत आगे निकल चुका है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button