जन आक्रोश यात्रा के थीम सांग पर नरोत्तम का जोरदार हमला, दिग्गी और नाथ पर भी किया तगड़ा वार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कमर कस ली है। एक ओर जहां भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने जन-आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सत्ताधारी दल के खिलाफ 19 सितंबर यानि कल मंगलवार से जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा का आगाज बुंदलेखंड से होगा। इसस पहले कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा का थीम सांग लॉन्च किया है, जो विवादों में आ गया है। थीम सॉन्ग को लेकर भाजपा ने जमकर हमला बोला है। इतना ही नहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कर कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम और थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया है।
नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस ने अपना यह थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चुराया है। चचा दिग्विजय सिंह इसे पाकिस्तान से चुरा लाए हैं। मिश्रा ने कहा कि एक व्यक्ति का चेहरा पोस्टर में नहीं लगाओ तो वह इस तरह से बदला ले सकता है। पाकिस्तान में इमरान खान ने अपनी पार्टी के लिए ऐसा ही एक गीत जारी किया था। अब कांग्रेस ने इसे अपना बना लिया है। इतना ही नहीं मिश्रा ने मीडिया के सामने दोनों गीतों को दिखाया भी। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ के चलो चलो में 28 विधायक विधायक पार्टी से टूटकर चले गए थे। कमलनाथ के चलो चलो में कांग्रेस की सरकार चली गई थी। अब इन्होंने जनता के लिए चलो चलो सॉन्ग जारी किया है।
सलूजा और अग्रवाल ने भी किया करारा प्रहार
वहीं बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर पाकिस्तान के राजनीतिक दल पीटीआई से थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया है। सलूजा ने ट्वीट पर लिखा है कि चलो चलो इमरान के साथ की जगह कांग्रेस ने ह्यचलो चलो कांग्रेस के साथ किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा को लेकर दो दिन पहले थीम सॉन्ग लॉन्च किया था। पीटीआई इमरान खान का राजनीतिक दल है। इसी तरह भाजपा मीडिया विभाग के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। ट्वीट कर आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि-जो आतंकवादियों को जी लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है? देखिये, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, टढ में चुराया पीटीआई का थीम सॉन्ग।