भोपालमध्यप्रदेश

MP में चुनावी बिुगल बजाने कल भोपाल आ रहे आप के दो CM, भेल दशहरा मैदान से करेंगे आगाज

पार्टी कार्यकर्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि 14 मार्च को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हमारी रैली में एक लाख लोग शामिल हों। इसके बाद हम राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में इतनी बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को नजदीक आता देख भाजपा-कांग्रेस अपनी तैयारियों में जोरशोर से लगी हुई हैं, लेकिन मप्र में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखाई दे रहा है। ऐसा इसलिए कि दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी अब मप्र में सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है। इतना ही नहीं, चुनावी बिगुल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भगवंत मान कल मंगलवार को मप्र के दौरे पर भी आ रहे हैं। जहां वह राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि आप मप्र की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव का लड़ने का ऐलान पहले की कर चुकी है।

आप ने इस रैली में करीब एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पूर्व प्रदेश आप अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि 14 मार्च को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हमारी रैली में एक लाख लोग शामिल हों। इसके बाद हम राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में इतनी बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार फरवरी को पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक द्वारा इसके लिए अभियान शुरू किए जाने के बाद से आप ने पांच लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं।

आप कर रही यह दावा
बता दें कि मप्र में अब तक दो दलों भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर रही है। 15 महीने छोड़कर यहां पर दो दशक से सत्ता पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को शासन को देख चुकी है। ऐसे शासन से त्रस्त आ चुकी है। ऐसे में वो नए विकल्प तलाश रही। ऐसे में आम आदमी पार्टी राज्य में विनर बनकर उभरेगी। यहां पर यह भी बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में आप ने शानदार प्रदर्शन किया था। सिंगरौली में आप के महापौर की जीत भी हुई थी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button