प्रमुख खबरें

चीन में कोरोना का बरपा कहर: बीजिंग में लोगों को घर से निकलने पर मनाही तो संघाई में लगा सख्त लाकडाउन, जनता का फूटा गुस्सा

बीजिंग। कोरोना महामारी का जनक कहे जाने वाले चीन में इस समय कोरोना का कहर बरप रहा है। महामारी का सबसे ज्यादा कहर बीजिंग और संघाई में देखने को मिल रहा है। देश के इन दो सबसे बड़े शहरों में संक्रमण को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन ने सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। यहां तक की संघाई में लगातार 6 हफ्तों से लॉकडाउन जारी है। सख्त प्रतिबंधों के कारण अब जनता में आक्रोश फैल गया है।

दरअसल चीन में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,475 नए मामले सामने आए। इनमें से 357 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए और 3118 लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। चीन में अब तक 5191 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबंधों को और कड़ा किया गया है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि शंघाई के 16 जिलों में से चार में लोगों को सप्ताह के आखिर में नोटिस दिया गया है कि वे अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते, न ही डिलीवरी ले सकते हैं। हालांकि, इससे पहले लोगों को घरों के बाहर रेजिडेंटल एरिया में घूमने की इजाजत थी.।

शंघाई में डेढ़ माह से लॉकडाउन
कोरोना की रोकथाम में इस बार चीन पिछड़ता प्रतीत हो रहा है। उसकी जीरो कोविड नीति पर भी सवाल उठने लगे हैं। शंघाई में डेढ़ माह से लॉकडाउन लागू है। संक्रमण रोकने के लिए प्रतिबंधों को और कड़ा किया गया है। अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं कोरोना की ताजा लहर से चीन की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। देश की निर्यात वृद्धि लगभग दो वर्षों में सबसे कमजोर स्थिति में है। अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों पर इसका बुरा असर पड़ा है।





पाबंदियों का विरोध तेज
शंघाई में नए प्रतिबंधों का विरोध तेज होता जा रहा है। एक रहवासी कोको वांग का कहना है कि यह जेल की तरह है। हमें कोरोना वायरस से नहीं, नीतियों से डर लगता है। उधर, बीजिंग में भी अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंधों का एलान किया गया है। दक्षिण-पश्चिम बीजिंग में लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया है। लोगों से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। कई इमारतों और पार्क को भी सील किया गया है।

बीजिंग में भी कड़े हुए प्रतिबंध
इसी बीच, बीजिंग में भी अब तक सबसे गंभीर प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है। यहां के दक्षिण-पश्चिम में सोमवार को सभी नागरिकों से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया गया। इतना ही नहीं वायरस को फैलने से संबंधित सभी गतिविधियों की भी मनाही की गई है। इसके अलावा बीजिंग में अन्य इलाकों में लोगों से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। कुछ रेस्टोरेंट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं कई इमारतों और पार्क को भी सील कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button