प्रमुख खबरें

कम नहीं हो रहीं चिराग की मुश्किलें: पिता के नाम आवंटित सरकारी आवास खाली करने मिला नोटिस

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में पड़ी फूट के चिराग पासवान (Chirag Paswan) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनके पिता रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) को 12 जनपथ स्थित आवंटित सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। शहरी विकास मंत्रालय (Ministry of Urban Development) के तहत आने वाले संपदा निदेशालय की ओर से 14 जुलाई को ये आदेश जारी किया गया था जिसके बाद चिराग ने थोड़ा वक्त मांगा था। ज्ञात हो कि राम विलास पासवान के निधन के बाद से इस सरकार आवास पर चिराग पासवान और उनकी मां रह रहीं हैं।

बता दें कि चिराग पासवान खुद दूसरी बार लोकसभा के सांसद हैं और इस नाते उन्हें नॉर्थ एवेन्यू (North Avenue) में एक मकान आवंटित किया गया है। हालांकि वो हमेशा से ही पिता रामविलास पासवान के जीवित रहते और उनके निधन के बाद से अपनी मां के साथ 12, जनपथ वाले बंगले में ही रहते आए हैं। चिराग पासवान ने निदेशालय से यह सवाल किया था कि क्या वे पिता की मृत्यु की पहली बरसी तक 12 जनपथ स्थिति मौजूदा सरकारी बंगला अपने पास रख सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चिराग पासवान की मांग ठुकराई जा रही है।

नए मंत्रियों को नहीं मिल पाया है बंगला
दरअसल मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई मंत्रियों के पास मंत्रियों वाला बंगला अभी तक नहीं है। कई मंत्रियों की नजर लुटियन्स जोन में बने इस बंगले पर है। पारिवारिक कलह से परेशान चिराग पासवान की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।





भाई के आवास पर नहीं रहेंगे पशुपति
चिराग पासवान के चाचा और राम विलास पासवान के भाई केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Union Minister Pashupati Kumar Paras) यह बंगला लेने से यह कहते हुए इनकार कर चुके हैं कि इससे गलत सियासी संदेश जाएगा। हालांकि चिराग पासवान को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर पशुपति कुमार पारस यह साफ कर चुके हैं कि पिता की बनाई पार्टी में चिराग के लिए जगह नहीं है।

अपनी पार्टी से बेघर हो चुके हैं पासवान
बिहार के विधानसभा चुनावों में मजबूती से लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से दम ठोंकने वाले चिराग पासवान, अब अपनी पार्टी से ही बेघर हो गए हैं। उनके चाचा पशुपति पारस ने लोक जनशक्ति पार्टी के 5 सांसदों को अपने साथ मिलाकर पार्टी पर अपना अधिकार जताया है। पशुपति पारस खुद ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए हैं। और तो और, चिराग पासवान के छोटे भाई प्रिंस राज को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। लेकिन चिराग पासवान, अब एक अदद बंगला बचाने की जंग लड़ रहे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button