खेल

नीरज ने टोक्यो में बढ़ाया देश का मान, अब भारत में गोल्डन मैन पर शुरू हुई धन वर्षा

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा पर पूरा देश मुरीद हो गया है। भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज द्वारा जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है। गोल्ड जीतकर भारत को गौरवान्वित करने पर धन वर्षा शुरू हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नीरज को नीरज को इनाम देने की घोषणा की है।

हरियाणा सरकार देगी 6 करोड़ नगद और क्लास वन की नौकरी
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते के बाद हरियाणा सरकार ने सबसे पहले नीरज के लिए इनाम की घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को 6 करोड़ रुपए पुरस्कार के रूप मे देने का एलान किया। इसके अलावा उन्हें क्लास 1 की नौकरी से भी नवाजा जाएगा। वहीं 50 फीसदी की छूट के साथ उन्हें एक प्लॉट भी दिया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की है।

कैप्टन  ने की 2 करोड़ की घोषणा
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए दो करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी भारतीयों और पंजाबियों के लिए गौरव का क्षण है। भारतीय सेना में नायाब सूबेदार के पद पर तैनात नीरज के परिवार की जड़ें पंजाब में हैं।





मणिपुर सरकार देगी एक करोड़ का इनाम
टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद मणिपुर सरकार ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने का एलान किया। नीरज को इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे इसका फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

बीसीसीआई देगा एक करोड़ रुपये
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी नीरज को एक करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर देने का एलान किया है। इसके अलावा बीसीसीआई टोक्यो में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीटों को भी पुरस्कृत करेगा। बोर्ड ने रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख रुपये जबकि पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया को कांस्य पदक जीतने के लिए 2-25 लाख रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की।

चेन्नई सुपर किंग्स भी देगी एक करोड़ का इनाम
आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को इनाम के रूप में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की। सीएसके की तरफ से कहा गया कि भारतीय होने के नाते हमें नीरज चोपड़ा पर गर्व है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 8758 नंबर की स्पेशल जर्सी बनाएगा। स्मरण रहे नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। यह दूरी उनके स्वर्ण पदक जीतने का आधार बनी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button