ताज़ा ख़बर

बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में दो समूहों के बीच गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, एक गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) के रोहिंग्या कैम्प (Rohingya Camp) में आज शुक्रवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कैंप के अंदर गोलीबारी (firing) हुई है, जिसमें 7 लोगों की मौत (7 people died) होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुआ है। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हमला अज्ञात हमलावरों ने किया है।

जानकारी के मुताबिक, हमला सुबह-सुबह चार बजे किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हमलावर के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद (arms and ammunition) बरामद हुआ है। इसके बाद से लगातार पुलिस कैंपों में छापेमारी कर अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है। इस हमले को दो प्रतिद्वंद्वी रोहिंगया समूह में हुआ बताया जा रहा है।





एक हमलावर गिरफ्तार
उखिया एसपी शिहाब कैसर ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा, हमले के तुरंत बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया। यहां तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक हमलावर को बंदूक और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है।

बांग्लादेश में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप है। यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। ये रोहिंग्या 2017 में म्यांमार से भागकर आए थे। 2017 में बौद्ध बहुसंख्यक देश म्यांमार में वहां की सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसके बाद रोहिंग्या मुसलमान वहां से भाग गए। इनमें से ज्यादातर बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button