ताज़ा ख़बर

अंबोली पुलिस ने राखी को किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी शिकायत

आदिल के साथ निकाह का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि राखी सांवत एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ताजा खबर : आदिल के साथ निकाह का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि राखी सांवत एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि राखी 19 जनवरी को 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने दी ट्विटर पर जानकारी

राखी सावंत को हिरासत में लिए जाने की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया, “अंबोली पुलिस ने FIR संख्या 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था।”

राखी ने की थी शर्लिन की खिंचाई

बता दें कि पिछले साल राखी सावंत ने #MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ अपने बयान के लिए, शर्लिन चोपड़ा की जमकर खिंचाई की थी। 29 अक्टूबर को साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के बाद, शर्लिन ने मीडिया से बात की थी।

मानहानि का मामला कराया था दर्ज!

जिसके बाद राखी सावंत ने साजिद का बचाव किया था और शर्लिन को उनके बयान के लिए फटकार लगाई थी। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि पुलिस जानती है कि किस शिकायत में दम है और किसमें नहीं। बाद में शर्लिन ने राखी के खिलाफ कथित मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button