भोपालमध्यप्रदेश

आदिपुरुष पर उबली सियासत: दिग्गी बोले- भगवान राम को ईश्वर का अवतार नहीं मानते संघीय

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किस प्रकार हमारी पवित्र राम कथा का मजाक बना दिया हमें दुख है। राजीव जी की रामाणय का सीरियल देखिए और अब मोदी काल की आदिपुरुष। आरएसएस के लोग भगवान राम को ईश्वर का अवतार नहीं मानते वे उन्हें आदिपुरुष मानते हैं।

भोपाल। अरबों रुपये के बजट से बनी फिल्म आदिपुरुष बड़े परदे पर शुक्रवार को रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से फिल्म लगातार विवाद और विरोध से जूझ रही है। फिल्म डायलॉग का देशभर में विरोध हो रहा है। अब इस फिल्म को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस और आप ने फिल्म के बहाने जहां सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि किस प्रकार हमारी पवित्र राम कथा का मजाक बना दिया हमें दुख है। राजीव जी की रामाणय का सीरियल देखिए और अब मोदी काल की आदिपुरुष। आरएसएस के लोग भगवान राम को ईश्वर का अवतार नहीं मानते वे उन्हें आदिपुरुष मानते हैं। इससे पहले फिल्म को लेकर कांग्रेस नेता और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में होते हुए यह फिल्म कैसे चल रहे है। इस पर तुरंत बैन लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पर तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

फिल्म लाई विवादों का पिटारा
अरबों रुपये के बजट से बनी फिल्म आदिपुरुष बड़े परदे पर रिलीज तो हो गई है, लेकिन साथ में विवादों का पिटारा भी लेकर आई है। आदिपुरुष को लेकर जो सवाल खड़े हो रहे हैं। उनमें सबसे अधिक आपत्ति फिल्म के संवाद (डायलॉग) को लेकर है। हनुमान जी हो या फिर सीता मैया, रावण हो या फिर वानर सेना। आपत्तियों की एक लंबी लिस्ट है, जो आदिपुरुष के ट्रेलर के साथ ही शुरू हो गई थी। टीजर रिलीज के साथ खड़े हुए विवाद के बाद फिल्म में कई बदलाव किए गए, लेकिन विवादों का सिलसिला नहीं थमा। सबसे बड़ा विवाद फिल्म के डॉयलॉग को लेकर हैं। जो फिल्म रिलीज के बाद जनता के सामने आए।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button