अन्य खबरें

फिर बढ़ रहा कोरोना: एक हफ्ते में मिले 2.9 लाख मरीज, आज 42,909 संक्रमितों की हुई पुष्टि

नई दिल्ली। भारत (India) में कोरोना (Corona) के मामलों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। देश भर के आंकड़ों को देखें तो कोरोना के आंकड़े पिछले 8 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। देश में सबसे ज्यादा केरल (Kerala), महाराष्ट्र (Maharashtra), कर्नाटक (Karnataka) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहे हैं। बीते हफ्ते देश में कोरोना के 2.9 लाख नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले सप्ताह के मुकाबले 32 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं आज जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में 42,909 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 34,763 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवरी रेट 97.51% पर बना हुआ है। देश भर में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,19,23,405 हो गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 7,766 मरीजों की वृद्धि हुई है। देश में आज मिले मरीजों के बाद संक्रमण का आंकड़ा 3,76,324 हो गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में 31,14,696 लोगों को टीका लगा है, जिससे कुल टीकाकरण (vaccination) की संख्या बढ़कर 63,43,81,358 हो गई है।





भारत में पिछले 24 घंटों में देश में कुल 14,19,990 लोगों की कोरोना जांच हुई है। कोरोना के मामलों को लेकर शीर्ष पांच राज्यों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं। यहां पर 29,836 नए मामले मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 4,666 मामले, आंध्र प्रदेश में 1,557 मामले, तमिलनाडु में 1,538 मामले और कर्नाटक में कोरोना के 1,262 मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में कम हो रहे कोरोना मामलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल नए मामलों में से 90.55 परसेंट केस इन्हीं पांच राज्यों से सामने आए हैं, जिनमें अकेले केरल ही 69.53 परसेंट नए मामलों के लिए जिम्मेदार है। कोरोना से देश में पिछले 24 घंटे में 380 मरीजों की मौतें हुई हैं। इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 131 मरीजों की मौत और केरल में 75 दैनिक मौतें हुईं हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button