ताज़ा ख़बर

कोरोना से कराह रहा महाराष्ट्र: नागपुर के बाद अब अकोला में लॉकडाउन का फैसला, पुणे लगा नाइट कर्फ्यू

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। नागपुर, अकोला के अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इतना ही नहीं 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज को बंदज करने का आदेश है। वहीं, पुणे में होटल, बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। यही नियम मॉल, थियेटर पर भी लागू होंगे।

महाराष्ट्र-केरल समेत इन राज्यों में बढ़ रहा है संकट
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर लोगों को डरा रहा है। भारत में बीते 24 घंटे में 23 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो बीते कुछ दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। चिंता की बात ये है कि महाराष्ट्र, केरल समेत कुल 6 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना बेकाबू हो रहा है। भारत सरकार के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में मौजूदा वक्त में जितने एक्टिव केस हैं, उनमें से 71।69 फीसदी मामले महाराष्ट्र-केरल से ही सामने आए हैं।

इन राज्यों में कोरोना का बड़ा संकट
केंद्र सरकार की ओर से इन राज्यों में खास तौर पर नजर रखी जा रही है, जहां पर कोरोना के मामलों में बीते दिनों में बढ़ोतरी देखी गई है। देश में इस वक्त 1।97 लाख एक्टिव केस हैं, यही कारण है कि चिंता फिर से बढ़ने लगी है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कुल 14317, केरल में 2133 मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही पंजाब एक और ऐसा राज्य है, जहां 1000 से अधिक केस दर्ज हुए हैं। पंजाब में बीते दिन कुल 1305 मामले सामने आए थे। एक ओर कोरोना के मामले कुछ राज्यों में बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से जारी है। शुक्रवार सुबह तक भारत में 2।61 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button