अन्य खबरेंप्रमुख खबरें

कोरोना पर प्रहार: भारत में वैक्सीनेशन की संख्या में आई तेजी, अब तक रिकॉर्ड 14 लाख से अधिक ने लिए डोज

नई दिल्ली। भारत में पिछले 5 दिन में वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए 5 मार्च को 14.94 लाख डोज दिए गए। इससे पहले 1 मार्च को 5.52 लाख डोज दिए गए थे, जो 4 मार्च को बढ़कर 13.88 लाख डोज हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 7 बजे तक के डेटा के मुताबिक, भारत में अब तक 1.94 करोड़ डोज दिए गए हैं। इसमें 1.59 करोड़ लोग पहला और 35.01 लाख लोग दूसरा डोज लगवा चुके हैं।

देश में 16 जनवरी को हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाने के साथ कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगने लगी थी। 13 फरवरी से हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरा डोज दिया जा रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज देने की शुरूआत 2 मार्च को हुई। 1 मार्च से सरकार ने सीनियर सिटीजन और 45-59 साल के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को वैक्सीनेशन में शामिल किया। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों को भी टीके लगाने के लिए अधिकृत किया। इसके बाद से आंकड़ों में तेजी आ रही है।

टीकाकरण के 49वें दिन कुल 14.94 लाख डोज दिए गए। इनमें 11.99 लाख पहले डोज थे, जबकि 2.92 लाख दूसरे डोज के तौर पर दिए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 1.59 करोड़ पहले डोज और 35 लाख दूसरे डोज दिए जा चुके हैं। कुल हुए 1.94 करोड़ डोज। पहली बार 24 घंटे में 5 लाख से ज्यादा सीनियर सिटीजन को टीका लगाया गया। इसके अलावा करीब 80 हजार ऐस लोग शामिल हैं, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को हेल्थकेयर वर्कर्स को 43,446 पहले डोज और 1.53 लाख दूसरे डोज दिए गए। इसी तरह, 2.03 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला और 55,894 को दूसरा डोज दिया गया।

अब भी अमेरिका से काफी पीछे है भारत
पूरी दुनिया में अमेरिका में ही वैक्सीनेशन की स्पीड सबसे ज्यादा है। वहां अब तक 8.2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इसके बाद चीन (5.2 करोड़), यूके (2.2 करोड़) का नंबर आता है। भारत 1.94 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है। पर बीते दिनों में जिस तरह स्पीड बढ़ी है, उसे देखकर लगता है कि अगले हफ्ते वैक्सीन डोज लगाने के मामले में भारत यूके को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें