ताज़ा ख़बर

कोरोना की बेकाबू रफ्तार: लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में मिले 2 लाख से अधिक मरीज, 1185 ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। देश के बड़े-बड़े शहरों में स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में चली गई है। मरीजों को आॅक्सीजन, बेड्स और इंजेक्शन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। भारत में शुक्रवार को कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के कुल 2,17,353 केस सामने आए हैं। जबकि 1,185 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस की ताजा लहर कितनी घातक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिन में ही भारत में चार लाख से अधिक केस सामने आए गए हैं और दो हजार से अधिक लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। गुरुवार को भी देश में 2 लाख से ज्यादा केस आए थे, अब शुक्रवार को 2.17 लाख केस सामने आए हैं। जबकि बीते दिन 1038 लोगों की जान चली गई थी।





देश में कोरोना का हाल:
24 घंटे में सामने आए कुल केस: 2,17,353
24 घंटे में हुई कुल मौतें: 1185
अबतक कुल केस की संख्या: 1,42,91,917
कुल एक्टिव केस की संख्या: 15,69,743
अबतक हुई कुल मौतें: 1,74,308

दिल्ली बनी नया एपिसेंटर
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर ऐसा है कि अब ये नया एपिसेंटर बन गई है। बीते दिन भी दिल्ली में 17 हजार के करीब केस दर्ज किए गए, जबकि 100 से अधिक लोगों की मौत हुई। ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का है, जहां हर दिन आने वाले केसों की संख्या का औसत ही 60 हजार हो गया है। अगर शहर के हिसाब से देखें तो दिल्ली सबसे प्रभावित शहर बनता दिख रहा है, वहीं मुंबई का भी बुरा हाल है।

उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी बुरा हाल
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के कारण हाल बेहाल है। यहां बीते दिन भी 22 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो अभी तक का रिकॉर्ड है। यूपी की राजधानी लखनऊ में तो स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लखनऊ में अस्पतालों में बेड नहीं है, बेड हैं तो आॅक्सीजन सिलेंडर नहीं हैं। वहीं, श्मशान घाट के बाहर भी लंबी कतारें लगी हैं। वहीं, कम जनसंख्या वाले छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते कई दिनों से यहां हर दिन 10 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बीते दिन भी छत्तीसगढ़ में 15,256 मामले दर्ज किए गए, जबकि 135 लोगों की मौत हुई है।

 

यह भी पढ़ें: कोरोना कहर के बीच राहत: केन्द्र मप्र को देगा 450 टन आक्सीजन, राजधानी कोे मिलेगी 40 टन

 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच लौटी पाबंदियां, पलायन तेज
महामारी के इस आतंक के बीच दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों ने फिर पाबंदियों को बढ़ा दिया है। दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है, जो शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह तक रहेगा। महाराष्ट्र पहले ही 15 दिन के मिनी लॉकडाउन में प्रवेश कर चुका है। राजस्थान में भी वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, यूपी में जिन जिलों में नाइट कर्फ्यू था, वहां वक्त बढ़ा दिया गया है। पाबंदियों के बीच प्रवासी मजदूरों का घर लौटना जारी है और ट्रेनों, बसों में भर-भर कर लोग अपने घर लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा पलायन महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात से हो रहा है जहां से लोग बिहार, यूपी, झारखंड वापस जा रहे हैं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें