नई दिल्ली। देश में एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कहर बढ़ता जा रहा है। देश में हालात पिछले साल जैसे हो गए हैं। देश में कोरोना के नए मामले हर दिन पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस साल रविवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार रिकॉर्ड 43,846 से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 197 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 43,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,15,99,130 पहुंच गए हैं। इस साल पहली बार आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 43 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 197 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,755 पहुंच गई है।
ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 22,956 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,11,30,288 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आधी रह गई है। वहीं पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,09,087 हैं।
11 राज्यों का हाल…
महाराष्ट्र : एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले
यहां शनिवार को 27,126 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यह कोरोना की शुरूआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 18 मार्च को सबसे ज्यादा 25,833 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। यहां पिछले 24 घंटे में 13,588 मरीज ठीक हुए और 92 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 24.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.03 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,3008 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 1.91 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
पंजाब : लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा केस
यहां शनिवार को 2,587 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,011 मरीज ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.87 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,280 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 16,988 मरीजों का इलाज चल रहा है।
केरल : संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए
यहां शनिवार को 2,078 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 2,211 मरीज ठीक हुए और 15 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 11.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.72 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,483 संक्रमितों ने जान गंवाई है। 25,008 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कर्नाटक : एक्टिव केस 13 हजार के करीब
शनिवार को यहां 1,798 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 1,030 मरीज ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 9.68 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9.43 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,432 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 12,828 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुजरात : 4 महीने बाद 1500 से ज्यादा केस आए
यहां शनिवार को 1,565 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 969 मरीज ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। राज्य में 4 महीने बाद एक दिन में इतने संक्रमित हुए हैं। इससे पहले पिछले साल 29 नवंबर को 1564 मरीज मिले थे। राज्य में अब तक 2.84 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.74 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,443 मरीजों की मौत हो गई। 6,737 का इलाज चल रहा है।
मध्यप्रदेश : बीते दिन 1300 से ज्यादा केस आए
यहां शनिवार को 1,308 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 571 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.63 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,903 मरीजों की मौत हो गई। 7,344 का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ : लगातार तीसरे दिन हजार से ज्यादा केस मिले
यहां शनिवार को 1,273 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 7,693 मरीज ठीक हुए और 11 की मौत हो गई। यहां लगातार तीसरे दिन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। बीते दिन यहां 1097 केस आए थे। यहां अब तक 3.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.11 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,940 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 7,693 मरीजों का इलाज चल रहा है।
तमिलनाडु : रिकवरी से करीब दोगुना केस आए
यहां शनिवार को 1,243 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 634 मरीज ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 8.65 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8.45 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,590 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 7,291 मरीजों का इलाज चल रहा है।
हरियाणा : ठीक होने वालों से दोगुना से ज्यादा नए केस आए
यहां शनिवार को 821 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 368 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,093 संक्रमितों ने जान गंवाई है। अभी 4,830 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली : इस साल पहली बार 800 मरीज मिले
यहां शनिवार को 813 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 567 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.32 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,955 मरीजों की मौत हो गई। 3,409 का इलाज चल रहा है।
राजस्थान : नए केस ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा
यहां शनिवार को 445 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 256 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,796 मरीजों की मौत हो गई। 3,310 का इलाज चल रहा है।