ताज़ा ख़बर

कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में संक्रमण की रफ्तार बढ़ा रही चिंता, बीते एक माह में बढ़े 2.5 लाख नए मरीज

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार सबसे ज्यादा चिंता बढ़ा रही है। रविवार को राज्य में 16,620 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह संख्या 162 दिन के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 30 सितंबर को 18,317 नए संक्रमित मिले थे। बीते एक महीने में ही यहां ढाई लाख मरीज बढ़े हैं। 14 फरवरी तक यहां 20 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि 14 मार्च को यह आंकड़ा 23 लाख 14 हजार पर पहुंच गया है। इनमें से 94,686 सिर्फ 7 दिन में ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

बीते दिन में 26 हजार से ज्यादा केस आए
देश में बीते 24 घंटे में 26,513 लोग पॉजिटिव पाए गए। 17,590 ठीक हो गए, जबकि 120 की मौत हो गई। अब तक कुल 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार ठीक हुए हैं। 1 लाख 58 हजार 762 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 16 हजार 297 हजार का इलाज चल रहा है

कोरोना पर मुख्य बातें
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि रोजाना 400 से ज्यादा मरीज मिलना चिंताजनक नहीं है, क्योंकि पॉजिटिविटी रेट अब भी 1% से नीचे है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो ये मामले जल्द ही लहर में बदल सकते हैं। कउटफ में महामारी विज्ञान और संचार रोग विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. ललित कांत ने कहा कि लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाना जरूरी है कि कोरोना अब भी यहां है।

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कोरोना के मामले फिर बढ़ने से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राशन व अन्य सामान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक घर-घर पहुंचाएंगे। पंजाब के 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। पटियाला, लुधियाना, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर और कपूरथला जिले में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया जा चुका है।

पंजाब में प्री-नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों और आने वाली वार्षिक परीक्षा के मद्देजनर स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है। विद्यार्थियों की परीक्षाएं चलती रहेंगी। स्कूलों में अध्यापक आते रहेंगे। परीक्षाएं आॅफलाइन ली जाएंगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button