ताज़ा ख़बर

कोरोना का कहर: नागपुर में लॉकडाउन से पहले उड़ी नियमों की धज्जियां, बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र और केरल सबसे आगे हैं। पॉजिटिव मामले बढ़ने से एक बार फिर चिंता बढ़ रही है। महाराष्ट्र में हालात को काबू करने के लिए उद्धव सरकार ने 8 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन या आशिंक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवा की छूट रहेगी।

इन सबके बीच लापरवाही देखने को मिल रही है। लॉकडाउन से पहले बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15,817 नए मामले सामने आए हैं। जो पिछले 6 महीने में एक दिन में आने वाले सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस हैं। पुणे में नाइट कर्फ्यू के आदेश दिए गए हैं। जिसमें रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदी लागू होगी। वहीं, उस्मानाबाद में रात के वक्त कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों को निकलने की इजाजत नहीं होगी।

जबकि औरंगाबाद में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। बाकी दिनों में रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जलगांव में 15 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा नासिक में आंशिक लॉकडाउन रहेगा। महाराष्ट्र में 31 मार्च तक स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। होटल और रेस्तरां को रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति दी गई है। साथ ही होटल और रेस्तरां को 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ चलेंगे।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए