ताज़ा ख़बर

कोरोना का कहर: छह राज्यों ने बढ़ाई देश की टेंशन, 80 फीसदी मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों से

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। हर नए दिन के साथ संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 80 फीसदी से ज्यादा मामले कुछ राज्यों से मिल रहे हैं। 93.14 फीसदी नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए। इनमें महाराष्ट्र (27,126), पंजाब (2,578), केरल (2,078), कर्नाटक (1,798), गुजरात (1,565) और मध्य प्रदेश (1,308) शामिल हैं। 24 घंटे में यहां 86.8 फीसदी मौतें हुई हैं।

सक्रिय मरीज बढ़े
इन राज्यों में नए मामले बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या पर बड़ा असर पड़ा है। एक दिन में ही देश में  25,559 सक्रिय मामले बढ़े हैं। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 सितंबर को 24,610 सक्रिय केस बढ़े थे। इससे सक्रिय दर बढ़कर 2.87% हो गई है। 24 घंटों में 21,180 ठीक हुए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामलों में पिछले 12 दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी इनकी संख्या 3,34,646 हैं, जो कुल मामलों का 2.87 फीसदी है। 12 फरवरी को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,35,926 तक आ गया था, जो कुल मामलों का 1।25 फीसदी था।




एक हफ्ते में संक्रमण 67 फीसदी बढ़ा
एक हफ्ते में संक्रमण 67 फीसदी बढ़ा है। एक सप्ताह में नए मामलों में 67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 15 से 21 मार्च के बीच ही एक लाख मरीज मिले हैं। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 212 लोगों की मौत हुई है, जो बीते 72 दिन में सबसे ज्यादा है। 1,59,967 लोगों की जान जा चुकी है।

नवंबर के बाद सबसे अधिक केस 
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 46,951 नए मामले मिले हैं। इससे पहले 12 नवंबर को 47,905 केस पाए गए थे। एक दिन पहले 43,846 नए मामले मिले थे, इस तरह दो दिनों में ही 90,797 मामले बढ़ गए हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान नए मामलों का आंकड़ा 2,60,742 पर पहुंच गया है। इस दौरान 212 लोगों की जान भी गई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 1.16 करोड़ को पार कर गई है और मृतकों की संख्या भी 1.60 लाख के करीब पहुंच गई है। अब तक 1.11 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं।

ठीक होने की दर भी घटी 
चिंताजनक बात ये भी है कि नए मामलों के बढ़ने और कम मरीजों के ठीक होने से उबरने की दर भी लगातार गिर रही है। 17 फरवरी को मरीजों के उबरने की दर 97।33 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो अब गिरकर 95.75 फीसदी पर आ गई है। मृत्युदर में गिरावट जारी है और अभी यह 1.37 फीसदी पर है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button