करीब 1 दर्जन से अधिक कुत्तों ने दोनों को नोंच-नोंच कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि बहन की हालत गंभीर है। बच्चे रजा की मौत के बाद घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी।
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई-बहन पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 1 दर्जन से अधिक कुत्तों ने दोनों को नोंच-नोंच कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि बहन की हालत गंभीर है। बच्चे रजा की मौत के बाद घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गयी।
नाराज परिजनों ने रोड जाम कर नगर निगम के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। देर रात कोतवाली का भी घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नगर निगम में शिकायत कर कई बार कुत्तों को भगाने की अपील की, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों नगर निगम आयुक्त, जोनल इंचार्ज, मेयर संयुक्ता भाटिया के खिलाफ केस दर्ज करने और मुआवजे की मांग की है। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की। इसके बाद रजा के पिता शबाब ने रिश्तेदारों के साथ बेटे का अंतिम संस्कार किया।
लोगों का गुस्सा बढ़ता देख नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने पहुंची। नगर निगम की गाड़ियां देखते ही लोग आक्रोशित हो गए। नगर निगम के लोगों ने वापस लौटना बेहतर समझा। अधिकारियों ने बताया कि फिर से कुत्तों को पकड़ने के लिए जाएंगे। शहर में कुत्तों की नसबंदी की जिम्मेदारी इंटरनेशनल संस्था को दी है। ह्यूमन सोसाइटी नाम की इंटरनेशनल संस्था नसबंदी करती है। नगर निगम ने अस्पताल और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए हैं।
80 से 90 लोगों को रोज काट रहे
राजधानी में 80 से 90 लोगों को रोजा कुत्ते काट रहे हैं। यह आंकड़ा चिकित्सा विभाग का है। बलरामपुर, सिविल अस्पताल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, लोहिया अस्पताल सहित नौ सीएचसी पर इतने लोगों को कुत्ता काटने का टीका लग रहा है। लगभग इतने ही लोग पुराने टीका लगाने के लिए आ रहे हैं। लगभग 160 से 170 के बीच राजधानी के सभी अस्पतालों में नए व पुराने लोग रेबीज का टीका लगाने आ रहे हैं। इन अस्पतालों में कुत्ता काटने का तरीका मुफ्त लगता है।