ताज़ा ख़बर

मोहन आज संभालेंगे MP की कमान: राजेन्द्र-जगदीश भी लेंगे गोपनीयता की शपथ, मौजूद रहेंगे BJP के यह दिग्गज

भोपाल। भाजपा आलाकमान ने मप्र के लिए नए मुख्यमंत्री के लिए मोहन यादव के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज बुधवार को दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तैयारियों तेजी से चल रही हैं।

मोहन यादव के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। मोहन यादव के ताजपोशी के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ं डोम बनाया जा रहा है, जिसमें 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मंच पर दो दर्जन वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। अतिथियों के लिए लाल परेड मैदान में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। मोहन यादव मंगलवार को नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे। नरोत्तम ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

मोहन को सर्वसम्मति से चुना गया था विधायक दल का नेता
सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे ओबीसी वर्ग से आते हैं। संघ के करीबी हैं। मोहन यादव ने मंगलवार को कहा, ‘मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, मैंने इस जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा की दिशा में काम करूंगा। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button