प्रमुख खबरें

यूपी का संग्राम: गृहस्थी का सामान लेकर लखनऊ पहुंची प्रियंका, अब हफ्ते में पांच बिताएंगी यूपी में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) एक्टिव मोड में हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अब सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही रहकर चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगी। प्रियंका अब दिल्ली से हर सोमवार को लखनऊ जाएंगी और शुक्रवार तक यहीं पर रुकेंगी। कांग्रेस MLC दीपक सिंह (Dipak singh) ने बताया कि प्रियंका गांधी अपना सामान लेकर यहां आ गयी हैं। यूपी उनका घर है और वो अधिकतर समय यहीं रहेंगी।

प्रियंका ने बृहस्पतिवार को प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा भी। बैठकों में तय किया गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची (first list of candidates) दीपावली के आसपास जारी कर दी जाए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनावी रैलियों का आगाज वाराणसी से किया जाएगा। 10 अक्टूबर को वहां की रैली में प्रियंका कांग्रेस के चुनावी प्रतिज्ञा (election pledge) का एलान करेंगी।





प्रियंका गांधी की इस रणनीति पर भाजपा (BJP) की ओर से लगातार ये तंज किया जाता है कि वो यहां पॉलिटिकल टूरिज्म (political tourism) पर आती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रियंका लखनऊ में ही रहेंगी। वहीं कांग्रेस विधायक दीपक सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों से बीजेपी के दुष्प्रचार का जवाब देगी और अपना किया काम बताएगी। कांग्रेस का 20 लाख लोगों का काडर बेस संगठन तैयार हो चुका है अगले महीने तक सबसे बड़ा काडर बेस संगठन होगा।

सोशल मीडिया में 1 करोड़ की रीच को नवंबर तक 2 करोड़ तक ले जाना है। आगामी चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा में भी युवाओं, महिलाओं को मौका दिया जाएगा। बता दें कि 17 अक्टूबर से कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। कुल चार प्रतिज्ञा यात्राएं निकाली जाएंगी। प्रत्येक यात्रा के पहले प्रियंका की एक रैली होगी। ये यात्राएं तकरीबन एक माह चलेंगी और इनका समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ होगा। यह रैली 19 नवंबर को हो सकती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button