प्रियंका किरार के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाने की भी कोशिश की गई। इस बीच पुलिसकर्मियों ने पुतला जलाने से पहले ही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समीप भोपाल लॉ यूनिवर्सिटी में 100 छात्राओं के साथ हुई यौन उत्पीड़न घटना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेत्रियों ने आरोपी एनएलआईयू प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की।
मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला निवारण उत्पीड़न प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाने की भी कोशिश की गई। इस बीच पुलिसकर्मियों ने पुतला जलाने से पहले ही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेत्रियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिया गए और वही पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
प्रियंका किरार ने बताया कि प्रदेश सरकार की नाक के नीचे प्रिपरेशन मोहंती द्वारा लॉ कॉलेज में 100 बेटियों के साथ उत्पीड़न की घटना घटित की गई है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर मध्य प्रदेश सरकार लीपा-पोती का काम कर रही है। यहां तक की अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है। मध्य प्रदेश में लगातार बेटियों की इज्जत तार-तार हो रही है और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। वहीं महिला प्रकोष्ठ ने प्रोफेसर की गिरफ्तारी की और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की भी मांग की है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहीं कांग्रेस नेत्रियां
धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की माधुरी मिश्रा, सीमा भदोरिया, समीना शाह, बिल्किस जहां, चंद्रा सरवटे, श्रीमती रामदुलारी पाठक, प्रीति कुशवाहा, शीला बामने, आरती पटेल, प्रियंका सिंह राजपूत, अफसाना, गायत्री, रेनू, लक्ष्मी,गायत्री गिरी देवी बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थी।