मध्यप्रदेश

BJP की नकल करने पर अंतर्विरोधों पर फंस जाती है कांग्रेस, पार्टी के स्थापना दिवस पर विपक्ष पर जमकर बरसे शिवराज

भोपाल। भाजपा आज पूरे में पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस खास मौके पर पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में हमारी विचारधारा देश और समाज के निर्माण की थी। उसे लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल ने जनसंघ की स्थापना की थी। लाखों- करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण ही आज गैरकांग्रेसी युग कि शुरूआत हुई है। इस दौरान शिवराज ने कांग्रेस को भी अपने निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कहा कि कांग्रेस अंतर्विरोधों से जूझ रही है। उसके पास न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व है। अक्सर कांग्रेस भाजपा की नकल करने की कोशिश करती है और परेशानी में पड़ जाती है। ऐसा करने पर अंतर्विरोध के सुर निकलते हैं। कांग्रेस में अपनी ढपली और अपना राग सुना रहे हैं।

दरअसल रामनवमी और हनुमान जयंती को भव्यता के साथ मनाने के पत्र को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से यह पत्र जारी तो हो गया, पर कांग्रेस के ही विधायक आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी के रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने के निर्देशों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि रमजान मनाने के लिए कोई पत्र जारी क्यों नहीं हुआ? इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में न तो कोई नेतृत्व है और न ही कोई नीति।

शिवराज ने आगे मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटी, तीन तलाक खत्म हुआ, अयोध्या में राम मंदिर बना, गरीबों, महिलाओं के सशक्तिकरण का काम हो रहा है, युवाओं को नई दिशा दी जा रही है। साथ ही भारत आज ऐसी ताकत है, जिसके बिना दुनिया का काम नहीं चल सकता। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया। 4 राज्यों में मिली शानदार सफलता को लेकर भी सीम ने कहा कि ये नया इतिहास रचा। कोरोना से निपटने के लिए भाजपा कार्यकतार्ओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्थापना दिवस के मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि आज हम कुशाभाऊ ठाकरे समेत उन सभी नेताओं को भी प्रणाम करते हैं, जिन्होंने जनसंघ को मध्य प्रदेश में मजबूत किया। भाजपा की जब नीव रखी तब अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा। इसके बाद भाजपा की केंद्र में सरकार बनी अटल जी पीएम बने। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक नया उदय हुआ है.. लाखों लाख कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विजय अभियान जारी है.

Web Khabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र… अपनी सास की लाड़ली हैं ये अभिनेत्रियां गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए ये जगह हैं अच्छी ऑफिस में बिना टेंशन के ऐसे करें काम…