ताज़ा ख़बर

लंबी उथल-पुथल के बाद गहलोत कैबिनेट में आज होगा फेरबदल, पायलट खेमे के यह बनेंगे मंत्री

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) की कांग्रेस सरकार (Congress government) में कई महीनों तक चली उथल-पुथल के बाद आज कैबिनेट का पुनर्गठन (reorganization of cabinet) हो रहा है। शनिवार को कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ (15 MLAs sworn in as ministers) दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के नए मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों के आज शपथ लेने की बात कही जा रही है। सचिन पायलट (Sachin Pilot) खेमे से मुरारीलाल मीणा, बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री के रूप में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, विधायक जाहिदा खान, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढ़ा व मुरारीलाल मीणा को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाए जाने के समय तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ साथ विश्वेंद्र सिंह व रमेश मीणा को उनके पद से हटा दिया गया था। इनमें से विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा का नाम उन मंत्रियों की सूची में शामिल है जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि राज्य के तीन मंत्री, जो अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से हैं, उन्हें कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया है। एससी के जिन तीन मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया है, वे हैं भजनलाल जाटव, ममता भूपेश भैरवा और टीकाराम जूली। वहीं सरकार के मौजूदा तीन प्रमुख मंत्रियों को हटाया गया है। वहीं

अधिकतम 30 मंत्रियों का कोटा पूरा
गहलोत मंत्रिमंडल में इन नए मंत्रियों के आने से अधिकतम 30 मंत्रियों का कोटा पूरा हो जाएगा। अशोक गहलोत सरकार में कुल 30 मंत्री होंगे, जिनमें 15 पुराने मंत्री होंगे, जिन्होंने पहले इस्तीफा दे दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 विधायकों को संसदीय सचिव व सात को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। किसी भी निर्दलीय विधायक को मंत्री पद नहीं दिया गया है, जबकि उनमें से कुछ को संसदीय सचिव के रूप में शामिल किया जाएगा।

एक बयान के अनुसार राज्यपाल मिश्र (Governor Mishra) ने मुख्यमंत्री की संस्तुति पर ये इस्तीफे तत्काल प्रभाव इसे स्वीकार लिए। तीनों मंत्री संगठन में काम करने की मंशा के साथ अपने इस्तीफे पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) को भेज दिए थे। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जादू कायम रहेगा या फिर सचिन पायलट का जलवा बरकार रहेगा, आज कैबिनेट गठन से साफ हो जाएगा। बता दें कि राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे शनिवार शाम को पार्टी आलाकमान को सौंप दिए।

सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
इससे पहले राजस्थान की गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर शनिवार को हुई। इसमें गहलोत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इससे पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक की शुरूआत में एक प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। डोटासरा समेत दो अन्य मंत्रियों के साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र में इस्तीफा देने की पेशकश की थी। सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री राजभवन गए और कैबिनेट फेरबदल के सिलसिले में राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ बैठक की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button