प्रमुख खबरें

गुजरात में भाजपा से टक्कर लेने कांग्रेस को आप पहुंचाएंगी बड़ा नुकसान, नाराज विधायकों से मिले केजरीवाल

अहमदाबाद। पंजाब में मिली बड़ी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने अब दूसरे राज्यों में भी अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात गए थे। यहीं नहीं उन्होंने एक बड़ा रोड शो कर भाजपा और कांग्रेस को चुनौती भी दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि दो पार्टियों के बीच घूमती रही गुजरात की सत्ता अब विकल्प तलाश रही है।

केजरीवाल ने भाजपा से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाने का प्लान बना लिया है। अपने दो दिन के दौरे पर उन्होंने कई ‘नाराज’ कांग्रेस विधायकों से मुलाकात भी की। बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की यूनिट 2013 में गठित की गई थी। हालांकि इसे अपना पहला अध्यक्ष 2017 में मिला। आप ने 79 साल के मैथमैटिक्स के प्रोफेसर किशोर देसाई को गुजरात यूनिट का अध्यक्ष बनाया था। उस साल पार्टी ने 182 विधानसभा सीटों में से 29 पर चुनाव लड़ा था। कई क्षेत्रों में आप के उम्मीदवरों को नोटा से भी कम वोट मिले थे।




आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी के प्रमुख नेता गुजरात में अब डोर टु डोर मीटिंग करेंगे। 27 मार्च को केजरीवाल ने भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता देदियापाड़ा से विधायक महेश वासवा से मुलाकात की। बता दें कि आम आदमी पार्टी इस पार्टी के साथ गठबंधन की योजना बना रही है। अभी इळढ के दो विधायक हैं।

आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने उन्हें भाजपा की बी टीम बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी पार्टी चुनाव प्रचार कर सकती है लेकिन आम आदमी पार्टी को भाजपा लेकर आई है। भाजपा को अब समझ में आ गया है कि उनका ध्रुवीकरण का तरीका सफल नहीं होने वाला है।

Web Khabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र… अपनी सास की लाड़ली हैं ये अभिनेत्रियां गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए ये जगह हैं अच्छी ऑफिस में बिना टेंशन के ऐसे करें काम…