ताज़ा ख़बरमध्यप्रदेश

कांग्रेस के लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने पर सिंधिया का तंज- कहा- कांग्रेस सरकार ने मप्र को बना था भ्रष्टाचार का अड्डा

भोपाल। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को भोपाल पहुंचे। वे कांग्रेस के लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने पर जमकर बरसे। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था। सरकार और मेरे बारे में कांग्रेस की तरफ से कई स्टेंटमेंट आ रहे हैं। इतनी चिंता इतने लोगों को अब हो रही है, काश उस वक्त की होती।

सिंधिया ने कहा कांग्रेस को किसी की चिंता नहीं। न जनता की, न प्रदेश की। देश और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है, जैसे सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को निकलती है। सिंधिया ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके बारे में, दल के बारे में जितना हम कहें वह कम है। वे अपनी चिंता करें शिवराज सिंह जी, हम और भाजपा के कार्यकर्ता जनता की चिंता कर रहे हैं। जनता के कल्याण और विकास की चिंता कर रहे हैं।

नए कीर्तिमान स्थापित किए इस सरकार ने
इससे पहले सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पौधा रोपा। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंक कर जनकल्याण वाली सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में स्थापित हुई। 1 साल के कार्यकाल में शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार ने जनता की सेवा में केवल हर संभव प्रयास ही नहीं किए, बल्कि नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोरोना काल में सभी जन कल्याण की योजनाएं यथावत चलती रहीं। हमारी पार्टी, दल, एक-एक कार्यकर्ता और नेता का लक्ष्य एक है मध्यप्रदेश का विकास। हम सभी ने प्रदेश को चलाने का संकल्प संयुक्त रूप से किया है।

केवल बीज बोना काफी नहीं, उसे खाद-पानी देना भी हमारा दायित्व- सिंधिया
उन्होंने कहा- पौधारोपण कर एक छोटा सा संकल्प हमने लिया है। केवल बीज बोना काफी नहीं है। उसे माटी देना, खाद देना, पानी देना यह हम सब लोगों का दायित्व भी बनता है। मुझे इस बात का गर्व है कि शिवराज जी के नेतृत्व में जनता के प्रति चिंता, संवेदनशीलता हमारी सरकार ने दिखाई है। आने वाले 3 सालों में मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें