रफ्तार ने अपनी पत्नी कोमल वोहरा से तलाक की अर्जी डाली है। इसके अलावा, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है और अपनी तसवीरें भी डिलीट कर दी हैं।
ऑल ब्लैक, धाकड़ जैसे गाना गाने वाले रैपर रफ्तार को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं, लेकिन अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि रफ्तार 6 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं। रफ्तार ने अपनी पत्नी कोमल वोहरा से तलाक की अर्जी डाली है। इसके अलावा, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है और अपनी तसवीरें भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।
2016 में शादी के बंधन में बंधे थे रफ्तार और कोमल
रफ्तार और कोमातल दिसंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। मगर, काफी समय से दोनों अलग रह रहे थे। बता दें कि, कोमल और रफ्तार 2011 में एक दोस्त के घर मिले थे। उन्होंने पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। शादी को बाद रफ्तार ने अपनीृ तसवीरें पोस्ट कर लिखा था कि, ‘मेरी सोलमेट से शादी की’। रिपाेर्ट के मुताबिक, शादी के बाद से ही कपल के बीच दिक्कतें आनी शुरू हो गई थी, जिसके बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। रफ्तार और कोमल ने 2020 में महामारी के समय में तलाक के लिए अर्जी दी है। अब वो 6 अक्टूबर को तलाक के पेपर पर साइन करेंगे।
डांसर के रूप में करियर की शुरूआत की
रफ्तार ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के रूप में की थी। रफ्तार ने एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की फिल्म की फिल्म ‘जनहित में जारी’ के टाइटल ट्रैक को गाया था और 2019 में उन्होंने रियलिटी शो एमटीवी हसल, डांस इंडिया डांस और रोडीज़ को जज करना शुरू किया।