
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। जहां एक्टर, प्रोड्यूसर और कम्पोजर विजय एंटनी की बेटी मीरा एंटनी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि विजय की 16 साल की बेटी ने सुसाइड किया है और उनका शव घर पर पंखे से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार मीरा को उनके चेन्नई स्थित आवास पर फांसी पर लटके पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की बेटी डिप्रेशन में थीं और इसका इलाज भी करा रही थीं।
स्कूल में पढ़ती थी 16 साल की मीरा
एक रिपोर्ट के मुताबकि विजय एंटनी की बेटी मीरा सुबह 3 बजे चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाई गईं थी। वह 16 साल की थी और चेन्नई के एक फेमस स्कूल में पढ़ रही थी। खबरों की मानें तो वह डिप्रेशन से जूझ रही थी। हाउस हेल्प ने मीरा को उसके कमरे में लटके हुए पाया था। इसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में जांच कर रहे हैं। वहीं विजय और उनके परिवार ने अभी तक इस दुखद खबर को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।
छोटी बेटी का नाम लारा एंटनी हैं
विजय ने अपनी पत्नी फातिमा विजय एंटनी के साथ मीरा का स्वागत किया। इस जोड़े की लारा नाम की एक छोटी बेटी भी है। फातिमा नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय, फातिमा और बेटियों की एक साथ तस्वीर है। यह फोटो मई 2022 में पोस्ट की गई थी। बता दें कि विजय एंटनी तमिल फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं। तमिल फिल्मों के लिए लोकप्रिय हिट गाने देने के बाद विजय एक अभिनेता बन गए। वह अपने निर्देशन कौशल के लिए भी जाने जाते हैं और एक निर्माता भी हैं। उनकी पत्नी फातिमा विजय एंटनी उनके प्रोडक्शन हाउस को संभालती हैं।