मनोरंजन

इस अभिनेत्री का हार्ट अटैक से हुआ निधन, लाखों दिलों पर करती थी राज

नई दिल्ली –  लाखों दिलों पर राज करने स्टार्स को उनके फैंस सालों साल जीवित रहकर उनका मनोरंजन करने दुआ मांगते है। लेकिन यह यर्थाथ सत्य है कि जो आया है उसे इस दुनिया से एक निश्चित समय के बाद जाना ही होगा। लेकिन फैंस तो यहीं चाहते है कि उनके हीरोज कभी न मरें। कोरियाई सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहद फेमस कोरियाई अभिनेत्री कांग सु-योन का शनिवार को गंगनम, गंगनम-गु, सियोल के सेवरेंस अस्पताल में हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी मिली है कि  इससे पहले 5 मई को, कांग सु-योन को सियोल के अपगुजेओंग-डोंग, गंगनम-गु में उनके आवास पर हृदय गति रुकने की स्थिति में पाई गई थी जिसके आनन फानन कांग सु योन को उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अभिनेत्री ने आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर सिरदर्द की शिकायत की थी।

11 मई को होगा अंतिम संस्कार
सेवरेंस अस्पताल के डॉक्टरों ने अभिनेत्री कांग सु-योन  को इंट्रासेरेब्रल हेमरेज की जानकारी मिलने पर आईसीयू में भर्ती किया था, जहां उनका विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज किया गया। आधुनिक मशीनों की मदद से इलाज करने के बाद भी  कांग सु-योन को होश नहीं आया था। अभिनेत्री के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक  7 मई को दोपहर 3 बजे अभिनेत्री का 55 वर्ष की आयु में उनके परिवार की उपस्थिति में निधन हो गया।  11 मई को सैमसंग सियोल अस्पताल के अंतिम संस्कार हॉल में उन्हें दफनाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त करे वाली पहली कोरियाई अभिनेत्री
1966 में जन्मी कोरियाई एक्ट्रेस कांग सु-योन 1969 से दक्षिण कोरिया के फिल्म उद्योग का हिस्सा थीं। 1986 में इम क्वोन-ताक द्वारा निर्देशित द सरोगेट वुमन के लिए उन्हें 1987 के वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था और कोरियाई एक्ट्रेस कांग सु-योन  एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली कोरियाई अभिनेत्री बन गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button