क्राइमताज़ा ख़बर

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आराेपी सचिन को पुलिस ने सफलतापूर्वक किया प्रत्यर्पित

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारी मामले में प्रगति पर नजर रखने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू गए थे।

नई दिल्ली : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल आराेपी सचिन थापन को पुलिस ने सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर लिया है। पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारी मामले में प्रगति पर नजर रखने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को बाकू से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराया गया। सिद्धू मूसेवाला के नाम से पहचाने जाने वाले शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से भारत लाया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मनसा में गोली मारकर की थी हत्या
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारी मामले में प्रगति पर नजर रखने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को बाकू से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराया गया। सिद्धू मूसेवाला के नाम से पहचाने जाने वाले शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button