ताज़ा ख़बर

हिन्दुत्व पर बलिया से शिवराज ने राहुल पर किया वार: बोले- जो राम का नाम लेना भी सांप्रदायिकता बताते थे, वो बता रहे हिंदू की परिभाषा

भोपाल। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होना है। जिसको लेकर भाजपा (BJP) के शीर्ष नेतृत्व (top leadership) ने मप्र के बड़े नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) उत्तरप्रदेश के बलिया पहुंचे। यहां पर उन्होंने जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) का शुभारंभ कर जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि आप सियासत में बदलाव की स्थिति देखिए कि जो लोग कल तक राम का नाम (name of ram) लेना भी सांप्रदायिकता (communalism) बताते थे, वह हमें हिंदुत्व (Hindutva) और हिंदू (Hindu) की परिभाषा बता रहे हैं।

राहुल गांधी को हिंदू और हिंदुत्व के बारे में क्या पता है। आप बताइए क्या मोदी और योगी न होते तो उत्तर प्रदेश में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण हो सकता था। क्या मोदी ना होते तो जम्मू कश्मीर (Jammu&Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाई जा सकती थी। क्या योगी ना होते तो गुंडाराज (goondaraj) खत्म हो सकता था। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पीने का शुद्ध पानी देने के लिए काम कर रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा- हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश की आजादी के लिए क्रांति करने वाले सभी देशभक्तों को याद किया, उन्हें सम्मान दिया लेकिन कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वालों के इतिहास को छुपाया। उन्होंने मंगल पांडे, कुंवर सिंह, तात्या टोपे जैसे क्रांतिकारियों को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने देशभक्तों को भुला दिया। गलत इतिहास पढ़ाया।

युवाओं को रोजगार दिया जा रहा-
लाखों लोगों को मकान दिया, युवाओं को रोजगार (employment to youth) दिया जा रहा है। मेरे गरीब भाई-बहनों को क्या चाहिए रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई, पढ़ाई लिखाई। लेकिन मैं पूछता हूं कि क्या यह कभी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार ने किया। उन्होंने कभी गरीब की चिंता की। यह तो योगी जी की सरकार है, सभी का विकास हो रहा है। यह भाजपा है। चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हमारे साथी स्वतंत्र देव सिंह ने सही कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है, सभी का विकास कर रही है।

सरकार के डर से गुंडे खुद पहुंच रहे थाने : शिवराज
उत्तर प्रदेश के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब गुंडे बदमाशों का राज चलता था, लेकिन अब योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जहां गुंडे खुद थानों में पहुंचकर जान की भीख मांग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जहां देखिए अखिलेश यादव, डिंपल यादव और उनके परिवार के ही लोग राज कर रहे थे। यह बीजेपी की सरकार है, जहां गरीब परिवार की बहन को भी सत्ता में भागीदारी मिल रही है, तो मजदूर के बेटे को भी अवसर मिल रहा है।

भाजपा में परिवारवाद नहीं-
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru), इंदिरा गांधी (Indira Gandhi), राजीव गांधी (Rajiv Gandhi), राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और आगे की पीढ़ी भी तैयार है। सपा में देखिए, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बाद अखिलेश, डिम्पल, लेकिन भाजपा में यह परिवारवाद नहीं है। शिवराज ने कहा कि जिस ब्रिटेन ने हम पर वर्षों तक हुकूमत की, आज उन्हीं का प्रधानमंत्री कहता है कि विश्व एक, ऊर्जा का स्रोत सूर्य एक, विश्व में नरेंद्र मोदी भी एक है। यह स्थिति यूं ही नहीं बनी, यह मोदी जी के विराट व्यक्तित्व का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button