ताज़ा ख़बर

बड़ा झटका: मायावती का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हुए छह विधायक, एक भाजपा विधायक भी हुआ शामिल

लखनऊ। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में अलगे साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होना है। इससे पहले दल-बदल का खेल शुरू हो गया है। इस बीच आज सपा (SP) ने बसपा (BSP) को बड़ा झटका दिया है। बसपा के छह विधायकों (six legislators) ने मायावती (Mayawati) का साथ छोड़कर साइकिल में सवार हो गए हैं। वहीं एक भाजपा (BJP) विधायक ने भी सपा का दामन थामा है। इन सभी विधायकों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। छह बसपा विधायकों के सपा में शामिल होने से मायावती के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि जिन सात विधायकों ने आज समाजवादी पार्टी (SP) को ज्वाइन की है वह पिछले लंबे समय से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के संपर्क में थे। बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आने तक भाजपा (BJP) ‘भागता परिवार’ ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो। लेकिन आज किसान ये जानना चाहता है कि किसानों की आय दोगुनी (farmers income doubled) कब होगी। आज सभी जरूरी सामान महंगा हो गया। अखिलेश ने कहा, भाजपा ने 2017 में लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाकर कूड़े में फेंक दिया। भाजपा पन्ना प्रभारी तो बनाते है, लेकिन अपने ही बनाए पन्ने को नहीं पढ़ा।





अखिलेश ने कहा, सरकार बताए किसानों और खेती के कौन सा अच्छा काम किया। बुंदेलखण्ड के लोगो ने सबसे ज्यादा भाजपा पर भरोसा किया, लेकिन जितना ज्यादा भरोसा जनता ने किया, उतना बड़ा धोखा भाजपा ने दिया। शिक्षण संस्थानों को चौपट कर दिया गया है एक सोच विशेष के लोगो को बैठा दिया गया ताकि सालों तक उसी सोच के लोग आते रहें।

भाजपा ने संकल्प पत्र के वादे पूरे नहीं किए
अखिलेश ने कहा, भाजपा के संकल्पपत्र का कोई भी पेज देख लीजिए, एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा अधिकतम मूल्य पर धान की खरीद का वादा किया गया था। आज उत्तर प्रदेश का किसान के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। अखिलेश यादव ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि झांसी और मथुरा में मेट्रो बनेगी। लेकिन कहीं मेट्रो नहीं बनी। सिर्फ उन्हीं शहरों में मेट्रो का काम हुआ है, जो सपा काल में पास हुए थे।

बसपा के ये विधायक हुए सपा में शामिल
1- असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती)
2- असलम अली चौधरी (ढोलाना-हापुड़),
3- मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद),
4- हाकिम लाल बिंद (हांडिया-प्रयागराज),
5- हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर),
6- सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर)
इसके अलावा भाजपा के सीतापुर से विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button