ज्योतिष

इस दिन से बजने लगेगी शहनाई,विवाह के शुभ मुहूर्त हो रहे हैं शुरू

पूरे देशभर में शुभ विवाह की घड़ियां फिर से आने वाली हैं। चार माह का चातुर्मास पूरा होने को है, इस दौरान 14 नवंबर को देवउठनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे इसके बाद से शुभ विवाह की लग्न का शुभारंभ हो जाएगा। जानकारों की मानें तो अगले महीने 19 नवंबर से 1 4 दिसंबर के बीच कुल 12 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त है। इसे प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु पाताल में विश्राम काल पूरा करने के बाद क्षीर सागर से निकल कर सृष्टि का संचालन शुरू करते हैं।

नवंबर और दिसंबर के शुभ मुहूर्त (November December Shubh Muhurat 2021)
नवंबर में विवाह शुभ मुहूर्त- 19,20,21,26,28,29
दिसंबर में विवाह शुभ मुहूर्त- 1,2,5,7,12,14
जल्दी शादी करने के उपाय (Shadi Ke Upay)
– जो लोग जल्द शादी करना चाहते हैं उन्हें हर गुरुवार को पीपल या केले के पेड़ में जल चढ़ाकर हल्दी, गुड़ और चना अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा ये सभी चीजें गौ माता को भी चढ़ाना चाहिए इससे शादी में आने वाली अड़चने दूर हो जाती हैं।
– विवाह संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. इस रुद्राक्ष को धारण करने से शादी में आ रही अड़चन भी दूर होती हैं।
– हर किसी लड़की की शादी में देरी हो रही है तो इसके लिए किसी दूसरी लड़की की शादी में जाए और वहां दुल्हन के साथ मेंहद लगवाएं. इससे शादी जल्दी होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

तुलसी-सालिग्राम विवाह से होगी शुरुआत
देवउठनी ग्यारह के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को माता तुलसी और सालिग्राम का विवाह हिन्दू धर्म के हर घर में संपन्न होगा। इसके बाद अगले दो माह में 14 दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। इनमें विवाह या दूसरे शुभ कार्य आयोजित किए जा सकेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर से खरमास या मलमास शुरू हो जाएंगे, जो अगले साल मकर संक्रांति तक रहेगा, जिस दौरान एक बार फिर शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी।

विवाह के शुभ मुहूर्त
हिन्दू धर्म में विवाह का पहला मुहूर्त 15 नवंबर 2021 को है. नवंबर माह में कुल 7 शुभ मुहूर्त और दिसंबर 2021 में कुल 6 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं. चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी तारीख को शुभ मुहूर्त हैं?
नवंबर के विवाह मुहूर्त
• 15 नवंबर 2021, सोमवार
• 16 नवंबर 2021, मंगलवार
• 20 नवंबर 2021, शनिवार
• 21 नवंबर 2021, रविवार
• 28 नवंबर 2021, रविवार
• 29 नवंबर 2021, सोमवार
• 30 नवंबर 2021, मंगलवार
दिसंबर के विवाह मुहूर्त
• 1 दिसंबर 2021, बुधवार
• 2 दिसंबर 2021, गुरुवार
• 6 दिसंबर 2021, सोमवार
• 7 दिसंबर 2021, मंगवार
• 11 दिसंबर 2021, शनिवार
• 13 दिसंबर 2021, सोमवार
अगर, दिसंबर महीने में भी शादी में चूक गए तो घबराने के जरूरत नहीं है। अगले साल 14 जनवरी से फिर शुभ विवाह का मुहूर्त शुरू हो जाएगा।
2022 के मुहूर्त
• जनवरी : 15, 20,23,24,27,28,29,30
• फरवरी : 5,6,11,12,18,19,22
4 और 9 मार्च को भी शुभ विवाह का योग है. वहीं, 14, 17, 21 और 22 अप्रैल को भी शादी की तिथि है. इसके अलावा, 11, 12, 18, 20 और 25 मई को भी शुभ विवाह का मुहूर्त है. 16, 10,12 15, 16 और जून के अलावा, 3, 6, 8, 10, 11 और 14 जुलाई को भी शुभ विवाह किया जा सकता है। इसके बाद फिर नवंबर, 2022 में ही विवाह का मुहूर्त निकलेगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button