ताज़ा ख़बरमनोरंजनसोशल मीडिया

इसी महीने एक_दूजे के होने जा रहे हैं राघव और परिणीति,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड

परिणीति चोपड़ा लंबे समय से राघव चड्ढा को डेट कर रही थी। पहले दोनों ने अपना रिश्ता छुपा कर रखा था बाद में दोनों मुंबई में कई बार साथ देखे गए।

मुंबई: बॉलीवुड की शहजादी परिणीति चोपड़ा और राजनीति के धुरंंदर राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड वायरल हो गया, जिसके बाद शादी की सारी जानकारी सामने आ गई है।फैंस दोनों के लिए काफी खुश हैं।

परिणीति और राघव की शादी का कार्ड हुआ वायरल

दरसल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है, अब दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। इस कार्ड में शादी की सभी रस्मों की तारीख लिखी हैं। इस कार्ड के मुताबिक, परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सभी रस्में पंजाबी रीति-रिवाजों से की जाएगी। वहीं, शादी के सभी कार्यक्रमों का आयोजन उदयपुर के होटल लीला और ताज लेक पैलेस में किया गया है। शादी के फंक्शन्स 23 सितंबर से शुरू कर दिए जाएंगे। संगीत सेरेमनी में जबरदस्त आयोजन किया गया है। संगीत के फंक्शन में 90’s की थीम रखी गई है। इसी दिन परिणीति की चूड़ा रस्म भी रखी गई है।

चूड़ा सेरेमनी- 23 सितंबर, सुबह 10:00 बजे

संगीत- 23 सितंबर, शाम 7:00 बजे

राघव की सेहराबंदी- 24 सितंबर, दोपहर 1:00 बजे

बारात- 24 सितंबर, दोपहर 2:00 बजे

जयमाला- 24 सितंबर, शाम 3:30 बजे

फेरे- 24 सितंबर, शाम 4:00 बजे

विदाई- 24 सितंबर, शाम 6:30 बजे

रिसेप्शन- 24 सितंबर, शाम 8:30 बजे

परिणीति और राघव की सगाई-

परिणीति चोपड़ा लंबे समय से राघव चड्ढा को डेट कर रही थी। पहले दोनों ने अपना रिश्ता छुपा कर रखा था बाद में दोनों मुंबई में कई बार साथ देखे गए। फिर मई में दोनों ने दिल्ली में काफी शानदार तरीके से सगाई की और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके फैंस को खुशखबरी दी। इसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें चल रही हैं। अब शादी की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button