ताज़ा ख़बर

पीके के बाद ममता ने कांग्रेस को घेरा: बोली- बड़े फैसले लेने में अक्षम कांग्रेस, मोदी और अधिक होंगे शक्तिशाली

पणजी। कांग्रेस (Congress) पर विपक्ष का हमला लगातार जारी है। सबसे पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Election Strategist Prashant Kishor) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस को नसीहत दी और अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने बड़ा आरोप लगाया है। गोवा दौरे के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राजनीति को लेकर गंभीर (Congress serious about politics) नहीं है, जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अधिक शक्तिशाली (powerful) बनेंगे। उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बड़े फैसले लेने में अक्षम (Congress unable to take big decisions) साबित हो रही है, जिसका अंजाम देश को भुगतना पड़ रहा है।

तीन दिवसीय गोवा दौरे के दौरान आज पणजी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ममता ने भाजपा नेतृत्व वाली मोदी सरकार (BJP led Modi government) पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार खूब दादागिरी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने राजनीति को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसकी वजह से पीएम मोदी लगातार शक्तिशाली होते जा रहे हैं। ममता ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई फैसला नहीं लेता है, तो उसके लिए देश क्यों खामियाजा भुगते।

ममता ने कहा, कांग्रेस को पहले मौका मिला था। लेकिन वे मेरे राज्य में भाजपा के बजाय मेरे खिलाफ लड़ रहे थे। TMC ने गोवा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सीएम ममता ने कहा, उन्हें (कांग्रेस को) मौका मिला। भाजपा (BJP) के खिलाफ लड़ने के बजाय, उन्होंने मेरे राज्य में मेरे खिलाफ चुनाव लड़ा। ममता ने साथ ही यह भी कहा कि टीएमसी चुनाव में क्षेत्रीय दलों के लिए सीटों के बंटवारे में विश्वास करती है।





उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि क्षेत्रीय दल मजबूत हों। हम चाहते हैं कि संघीय ढांचा मजबूत हो। हमें राज्यों को मजबूत बनाना चाहिए, अगर राज्य मजबूत हैं, तो केंद्र मजबूत होगा। दिल्ली की दादागिरी हम नहीं चाहते हैं। इससे पहले ममला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन अब ये लोग देश को खत्म करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, देश में महंगाई बढ़ रही है। डीजल-पेट्रोल (diesel petrol), LPG की कीमतें बढ़ रही हैं। GSTसे व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन भाजपा इन मुद्दों को हल करने में गंभीर नहीं है।

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी एकता अहम
ममता बनर्जी से मुलाकात से पहले विजय सरदेसाई ने ट्वीट कर बताया कि पिछले 2 साल से भाजपा के खिलाफ मजबूत टीम गोवा बनाने के लिए काम कर रहा हूं। इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को समाप्त करने के लिए विपक्षी एकता अहम है। चलो 2022 के बारे में गंभीर हो जाएं। ममता बनर्जी के बुलावे पर 10 बजे अपने साथियों के साथ उनसे मुलाकात करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button