अन्य खबरेंप्रमुख खबरें

असम विस चुनाव: भाजपा ने जारी की 70 प्रत्याशियों की सूची, 11 विधायकों को नहीं मिला टिकट, सर्बानंद मंजुली से मैदान में

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 70 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल मंजुली और स्वास्थ्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा जलुकबाड़ी की परंपरागत सीटों से ही चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। असम गण परिषद को 26 सीटें और यूपीपीएल को 8 सीटें दी गई हैं।

भाजपा के सामने कांग्रेस और एआईयूडीएफ की चुनौती: असम में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 126 विधानसभा सीटों में से 100 प्लस का टारगेट रखा है। लेकिन, कांग्रेस और मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी आॅल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच हुए गठबंधन ने उसकी परेशानी बढ़ा दी है। कांग्रेस ने 6 राजनीतिक दलों के साथ महागठबंधन बनाया है। इस महागठबंधन में एआईयूडीएफ समेत सीपीआई, सीपीएम, सीपीएम (एमएल) और सीएए के खिलाफ बने क्षेत्रीय आंचलिक गण मोर्चा हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button